News Room Post

Independence Day 2023: क्या आपको भारतीय होने पर गर्व है?, प्रोफेसर अनुपम सिब्बल ने बताई दुनिया की सबसे बड़े लोकतंत्र की कहानी

Independence Day 2023: प्रोफेसर अनुपम सिब्बल ने कहा, 10 हजार वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास में हमने कई आक्रमण नहीं किया। महात्मा गांधी ने दुनिया को ये संदेश दिया। कि आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र है। 2019 के चुनाव में 60 करोड़ देशवासियों ने मतदान किया। जो कि जी7 देशों में से 5 की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है। हमारे लोकतंत्र का इसे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है कि एक मतदाता दर्शन दास के लिए जो गिर जंगल के बानेज गांव में रहते है।

नई दिल्ली। 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे लिए वो गौरवपूर्ण पल है जब स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश राज के छक्के छुडाते हुए भारत को आजाद करवाया था। इसके ठीक एक साल बाद यानी 15 अगस्त 1948 से देश में स्वतंत्रता मनाया जा रहा है। उस दिन से लेकर आज तक देश में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत अपनी आजादी का 76वां जश्न मनाने जा रहा है। जिसको लेकर पूरे देशभर में उत्साह का माहौल है। लेकिन आपको भारतीय होने पर क्यों गर्व है? इस पर प्रोफेसर अनुपम सिब्बल ने अपनी विचार व्यक्त किए है। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से राष्ट्रपति महात्मा गांधी के विचार, लोकतंत्र के बड़े पर्व चुनाव में मताधिकार का महत्व, आधार कार्ड, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारतीय अर्थव्यवस्था, स्वच्छ भारत अभियान जैसे विषयों पर अपने बात रखी।

प्रोफेसर अनुपम सिब्बल ने कहा, 10 हजार वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास में हमने कई आक्रमण नहीं किया। महात्मा गांधी ने दुनिया को ये संदेश दिया। कि आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र है। 2019 के चुनाव में 60 करोड़ देशवासियों ने मतदान किया। जो कि जी7 देशों में से 5 की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है। हमारे लोकतंत्र का इसे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है कि एक मतदाता दर्शन दास के लिए जो गिर जंगल के बानेज गांव में रहते है। 2004 से चुनाव आयोग एक मतदान केंद्र  स्थापित कर रहा है क्योंकि किसी भारतीय को अपना मत देने के लिए 2 किलोमीटर से ज्यादा का सफर ना करना पड़े। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश है जिसमें 142 करोड़ लोग रहते है। जो 9 धर्मों को मानते है। हमारे पास 22 सरकारी भाषाएं और 1300 से ज्यादा बोलियां है और फिर हम एक राष्ट्र है।

आगे उन्होंने कहा, हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा बायोमेट्रिक सिस्टम आधार है। 137 करोड़ आधारकार्ड जारी किए जा चुके है। हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। भारत ने अमेरिका सहित 36 देशों के लिए सैटेलाइट लॉन्च किए है। हमारे पास एक मिशन में 100 से अधिक सैटेलाइट को लॉन्च करने की क्षमता है। गांधी जी ने कहा था भारत का भविष्य भारत के गांव में बसता है इस आर्थिक विकास का ग्रामीण भारत के लिए क्या मायने है? स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हर 2 सेकंड में शौचालय का निर्माण किया गया। बिजली अब 99 प्रतिशत घरों में उपलब्ध है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 40 करोड़ 78 लाख खाते खोले जा चुके है। हर सेकंड 3 नए लोग इंटरनेट से जुड़ते है। उनमें से 2 हमारे गांव से है। भारत ने स्वस्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगाति की है। भारत की औसत आयु 1947 में 32 से बढ़कर आज 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है। हर साल एक लाख अधिक MBBS डॉक्टर तैयार करते है किसी भी देश से अधिक। आयुष्मान भारत PMJAY योजना किसी भी दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक योजना है जिसका मकसद प्रतिवर्ष 50 करोड़ नागरिकों के परिवार को 5 लाख कवर प्रदान करना है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा तीसरा दवा निर्माता है। इसके अलावा वीडियो में उन्होंने अंतराष्ट्रीय योग दिवस, जी20 समिट और विज्ञान, चिकित्सा, मनोरंजन समेत कई क्षेत्रों में देश का नाम ऊंचा करने वालों का भी जिक्र किया।

Exit mobile version