News Room Post

Hyderabad: टी राजा को फिर पुलिस ने हिरासत में लिया, पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी

T Raja Singh

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित विधायक टी राजा सिंह (T Raja Singh) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले टी राजा सिंह को एक बार फिर से हैदराबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। हैदराबाद की सहिनायत गंज पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक, उन पर प्रिवेंटिव डिक्टेशन एक्ट लग सकता है। जिसके तहत उन पर एक साल तक की सजा हो सकती है। उन्हें हिरासत में लिए जाने के दौरान भारी तदाद में समर्थक भी मौजूद रहे और उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए। बता दें कि बीते दिनों टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उन्हें कोर्ट से ये कहकर रिहाई मिल गई थी कि उनकी गिरफ्तारी में नियमों का पालन नहीं किया था। जिसके बाद आज एक बार फिर टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर टी राजा सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। साथ ही उन्हें कारण बताओ भी जारी किया था और 10 दिनों के अंदर जवाब देने को भी कहा था। टी राजा सिंह हैदराबाद के गोशामहल से विधायक हैं।

बता दें कि राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हुआ और जो अबतक जारी। सड़कों पर उतरकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था। बवाल इतना बढ़ गया था कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। पुलिस ने करीब 127 प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया था।

Exit mobile version