News Room Post

Bhagwant Mann News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगा 10 हजार रुपए का जुर्माना, जानिये क्या रही वजह

नई दिल्ली। पंजाब से खबर आई थी कि मुख्यमंत्री व आप नेता भगवंत मान का चंडीगढ़ नगर निगम ने 10 हजार रूपए का चालान काट दिया है। नगर निगम ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई घर के बाहर गंदगी फैलाने का आरोप में की है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, उन्हें नगर निगम की तरफ से पहले भी कई बार घर के बाहर गंदगी नहीं फैलाने के लिए कहा गया था, लेकिन अफसोस मुख्यमंत्री की तरफ से किसी भी प्रकार की संजीदगी नहीं दिखाई गई थी, जिसके बाद अब नगर निगम ने 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। बता दें कि जैसे ही यह खबर प्रकाश में आई, तो खबरों की दुनिया में चर्चाओं का बाजार गुलजार हो गया। सोशल मीडिया समेत मुख्तलिफ मंचों पर लोग अपनी राय जाहिर करने लगे। लेकिन, अब इसी बीच इस पूरे मसले को लेकर नया एंगल सामने आया है, जिसने इस पूरी खबर की दिशा व दशा ही बदलकर रख दी है। आइए, अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, अब खबर आई है कि मुख्यमंत्री के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि उक्त खबर पूरी तरह से निराधार है। इसमें तनिक भी सत्यता नहीं है। सीएम प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा ऐसा कोई भी चालान नहीं काटा गया है। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम की तरफ से सीएम के जिस आवास का जिक्र किया गया है, वो आवास मुख्यमंत्री का नहीं है, बल्कि वहां सुरक्षाकर्मी रहते हैं।

आपको बता दें कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी शादी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आप नेता राघव चड्ढा समेत कई अन्य नेता शामिल थे। उन्होंने सिख रीति से शादी रचाई थी। मुख्यमंत्री की शादी की खबर ने  सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी पत्नी का नाम गुरपीत कौर है। वे दोनों ही काफी लंबे समय से रिश्ते में थे। जिसे अब दोनों ने पति पत्नी का नाम दे दिया है। गुरपीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं।

अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद भगवंत मान ने शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि उनकी पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। मान की पहली पत्नी ने भी उन्हें शादी के बंधन में बंधने पर बधाई दी थी। ध्यान रहे कि जब मान मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुए थे। तो उनकी पहली पत्नी उनकी शादी में शामिल हुए थे। बहरहाल, अभी उनके द्वारा जिस तरह से चंडीगढ़  नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई है, उसकी चर्चा अपने चरम पर पहुंच चुकी है। कुछ लोग इस पूरे मसले को लेकर मुख्यमंत्री मान की आलोनचा भी कर रहे हैं।

Exit mobile version