News Room Post

Punjab: पंजाब कांग्रेस का घमासान पहुंचा दिल्ली लेकिन सिंद्धू से नहीं मिले राहुल, प्रियंका से हुई मुलाकात

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू (Punjab Congress leader Navjot Singh Sidhu) के बीच लगातार तकरार देखने को मिल रही है। सिद्धू ने अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी बीच बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) से उनके आवास पर मुलाकात की। इसकी जानकारी सिद्धू ने ट्विटर के जरिए दी है, साथ ही तस्वीर भी शेयर की है। सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा, ‘प्रियंका गांधी के साथ एक लंबी मुलाकात हुई।’

इससे पहले खबर थी कि सिद्धू की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात हो सकती है। लेकिन खुद राहुल गांधी ने ही साफ किया कि उनकी कोई मीटिंग नहीं है। बुधवार को भी राहुल, प्रियंका के दफ्तरों की ओर से किसी मीटिंग को नकारा गया था, लेकिन इन सबसे इतर बुधवार सुबह प्रियंका और नवजोत सिंह सिद्धू की मुलाकात हुई।

बता दें कि पिछले हफ्ते पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़, वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, सांसद प्रताप सिंह बाजवा और मनीष तिवारी ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी और उन्हें राज्य कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी कलह के बाद की स्थिति से अवगत कराया था।

Exit mobile version