News Room Post

Tajinder Bagga Case: बग्गा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 5 जुलाई तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Tajinder Bagga Arrested

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से सियासी गलियारों में जमकर बवाल मचा गया था। बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा-आम आदमी पार्टी सामने आई थी। इतना ही नहीं विपक्ष का भी बग्गा का साथ मिला था। ज्ञात हो कि पंजाब पुलिस ने तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी उनके दिल्ली स्थित घर से की थी। इसी बीच भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा को लेकर एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। बग्गा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, 05 जुलाई तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। हाईकोर्ट ने भाजपा नेता बग्गा की गिरफ्तारी पर 5 जुलाई तक के लिए रोक लगाई है।

बग्गा का केजरीवाल पर जोरदार प्रहार

वहीं हाईकोर्ट से राहत मिलने पर बग्गा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज देश के न्यायालय ने दर्शा दिया कि किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं समझना चाहिए। जिस पंजाब पुलिस ने अपनी वीरता से आतंकवाद को परास्त किया। उस पंजाब पुलिस पर किसी ने डिफेम करने का काम किया है तो वो सिर्फ एक आदमी है अरविंद केजरीवाल।

आगे उन्होंने केजरीवाल को एक बार फिर से चुनौती देते हुए कहा कि आप एक नहीं सौ फर्जी एफआईआर दर्ज कीजिए। हम आपके सामने झुकने वाले नहीं है। मैं आपसे रोज सवाल पूछेगा। गुरू का बेअदबी करने वालों को 24 घंटे के अंदर जेल में डालने के लिए कहा था क्यों नहीं डाला। मैं आपसे रोज सवाल करूंगा कि आपने कहा था पंजाब में सत्ता में आने के बाद ड्रग्स माफियाओं को जेल में डालूंगा अभी तक क्यों नहीं डाला। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं और दिल्ली-हरियाणा पुलिस का शुक्रिया भी अदा किया।

Exit mobile version