News Room Post

Punjab: पंजाब को आज मिलेगा नया CM, राहुल गांधी की मौजूदगी में चरणजीत चन्नी के साथ शपथ लेंगे 2 डिप्टी सीएम

Punjab: शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया। कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंंह चन्नी को बनाया जाएगा। इसी के साथ सोमवार को पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

नई दिल्ली। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद से पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया। कैप्टन के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंंह चन्नी को बनाया जाएगा। इसी के साथ सोमवार को पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। राहुल गांधी की मौजूदगी में चरणजीत चन्नी सीएम पद की शपथ लेंगे साथ ही 2 डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे।

दो डिप्टी सीएम बनाएगी कांग्रेस

पंजाब में कांग्रेस पार्टी दो उपमुख्यमंत्री भी बना सकती है। जिनमें ब्रह्म महिंद्रा और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे आ रहा है। बता दें कि ब्रह्म महिंद्रा को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को कैप्टन को साथ लाने के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सादा होगा शपथ ग्रहण समारोह

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को राजभवन में शपथ लेंगे। इस दौरान सिर्फ 40 लोगों को ही इजाजत दी जाएगी। ये शपथ समारोह काफी सादा होने वाला है। मीडिया को एंट्री की इजाजत नहीं मिलेगी। बता दें कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सादा शपथ ग्रहण समारोह किया जा रहा है।

Exit mobile version