News Room Post

Video: राघव चड्ढा ने किया स्टेज पर रैंप वॉक, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

raghav chadha

नई दिल्ली। राजनीति की कायनात बेहद ही निराली है। यहां नेताओं द्वारा की गई हर छोटी-बड़ी गतिविधियां सुर्खियों के सैलाब में सराबोर हो जाया करतीं हैं। अब चाहे वो उनकी सियासी गतिविधियां हो या गैर- सियासी गतिविधियां। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेता व हर छोटे-बड़े मसलों को लेकर सुर्खियों में छाए रहने वाले राघव चड्ढा फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अब राघव चड्ढा के ताल्लुकात सियासी बिरादरी से होने की वजह से कहीं आप सोच रहे हों कि वे अपने किसी राजनीतिक बयान या अपनी किसी सियासी गतिविधियों की वजह से सुर्खियों में हैं, तो आपको बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं, क्योंकि इस बार उनके सुर्खियों में होने की वजह कोई उनका सियासी बयान नहीं, बल्कि रैंप वॉक है, जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने। राघव चड्ढा इस बार रैंप वॉक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राघव चड्ढा रैम्प वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ कई अन्य प्रतिभागी भी रैम्प वॉक में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो साक्षी जोशी ने साझा किया है, जिसमें उन्होंने ट्वीट कर सवालिया लहजे में लिखा कि क्या आप पहचान सकते हैं कि ये कौन हैं।


यह कहने में कोई दोमत नहीं है कि जब आप उस वीडियो को व्यक्तिगत रूप से देखेंगे तो, यकीन मानिए कि आपको पहचानने में तनिक भी विलंब नहीं होगा कि वे आम आदमी पार्टी के  नेता राघव चड्ढा ही हैं। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि चड्ढा को उनके नए अवतार में काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके इस अवतार पर अलग-अलग तरह से अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके परिधान को लेकर भी लोग उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। आइए, हम आपको दिखाते हैं कि उनके इस अवतार पर लोगों ने कैसी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

यहां देखिए लोगों की प्रतिक्रियाएं 

ध्यान रहे कि राघव चड्ढा अभी हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से विमुक्त करते राज्यसभा के लिए चयनित किए गए हैं। चड्ढा हर मसले को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अभिव्यक्ति के वास्तविक मंचों पर सुर्खियों के सैलाब में  सराबोर ही रहते हैं। लेकिन बतौर पाठको आपका राघव चड्ढा का यह वीडियो कैसा लगा। हमें कमेंट कर बताना मत भूलिएगा।

Exit mobile version