News Room Post

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी, प्रियंका गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, भाई-बहन मिलकर चलाएंगे कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस पर गांधी परिवार की पकड़ और भी मजबूत होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी है। उधर कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा को राज्‍यसभा में भेजने को लेकर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा को छत्‍तीसगढ़ से राज्‍यसभा भेजा जा सकता है।


कांग्रेस के भीतर यह सोच है कि बगैर गांधी परिवार के पूरी तरह काबिज हुए पार्टी का पुनरुद्धार नहीं हो सकता है। अप्रैल में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कई सीटें खाली हो रही हैं। मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा, मधुसूदन मिस्त्री और हुसैन दलवई जैसे कांग्रेसी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस इन सीटों पर गांधी परिवार और उनके करीबियों को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है।


इसी के तहत राहुल गांधी का धड़ा इन सीटों पर प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला आदि को भेजने के पक्ष में है। इस साल कांग्रेस के कुल 18 कांग्रेस सदस्य राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं मगर पार्टी राज्यसभा में अब केवल 9 सदस्य ही भेज सकती है।


दूसरी ओर, राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से राज्यसभा में भेजने को इच्‍छुक हैं। राजस्‍थान में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि राहुल गांधी लोकसभा में पहले से ही मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन राज्‍यसभा में पार्टी को बीजेपी को जवाब देने के प्रियंकाकी ज़रूरत है। कांग्रेसी यह भी कह रहे हैं कि इंदिरा गांधी ने भी पहले राज्यसभा में ही प्रवेश किया था।

Exit mobile version