News Room Post

Rahul Gandhi Embroiled In New Controversy : राहुल गांधी ने जूते उतारे बिना इंदिरा गांधी की फोटो पर चढ़ाए फूल, बीजेपी बोली इटली की संस्कृति यहां नहीं चलेगी

Rahul Gandhi Embroiled In New Controversy : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी का यह कृत्य हमारे संस्कारों के विरुद्ध है। वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बोले, इटली के संस्कार में पले राहुल गांधी ने सिर्फ जूते पहनकर पुष्पांजलि नहीं की, बल्कि इंदिरा गांधी की तस्वीर की ओर पुष्प फेंके। यह इंदिरा गांधी का अपमान है। उन्होंने कहा कि भोपाल छोड़ने से पहले राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर हैं इस दौरान वो एक नए विवाद में घिर गए। दरअसल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राहुल गांधी ने जूते उतारे बिना ही अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की। जूते पहनकर इंदिरा गांधी की फोटो पर फूल चढ़ाते राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, बीजेपी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे इटली की संस्कृति बताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी का यह कृत्य हमारे संस्कारों के विरुद्ध है।

राहुल गांधी का घमण्ड तो देखो,
खुद अपने पूर्वज को जूते पहनकर और फूल फेंककर पुष्पांजलि अर्पित कर रहे। pic.twitter.com/baDzVV6N8L
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) June 3, 2025

सीएम बोले, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज हमारे राज्य में आए हैं, उन्हें आना चाहिए, यह लोकतंत्र है, सभी को कहीं भी जाने का अधिकार है। लेकिन उन्होंने अपनी दादी को जिस तरह से जूते पहने हुए जिस प्रकार से पुष्पांजलि अर्पित की वह बात मुझे ठीक नहीं लगी।  वहीं एमपी सरकार में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का कहना है कि मैंने पहले ही बोला था राहुल गांधी भोपाल में पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आए हैं। उन्हें हिंदुस्तान की संस्कृति और हमारी सनातन परम्परा नहीं मालूम है।

नेता प्रतिपक्ष ने अपनी दादीजी को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते तक नहीं उतारे; यह संस्कारों के विरुद्ध है…

- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी pic.twitter.com/Wdw7u9psnU
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) June 3, 2025

सारंग ने कहा, हमारे यहां हर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करते समय जूते उतारे जाते हैं लेकिन इटली के संस्कार में पले राहुल गांधी ने सिर्फ जूते पहनकर पुष्पांजलि नहीं की, बल्कि इंदिरा गांधी की तस्वीर की ओर पुष्प फेंके। यह इंदिरा गांधी का अपमान है। उन्होंने कहा कि भोपाल छोड़ने से पहले राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, इटली की यह संस्कृति यहां नहीं चलेगी।

भारतीय परंपरा है कि दिवंगत महापुरुषों को पुष्पांजलि देते समय जूते उतारे जाते हैं।
लेकिन इटली के संस्कार में पले राहुल गांधी ने न सिर्फ़ जूते पहन रखे, बल्कि इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित भी नहीं किए- बस फेंक दिए।

आशा है राहुल गांधी भोपाल छोड़ने से पहले अपने इस कृत्य के… pic.twitter.com/vBLatwZNqU
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) June 3, 2025

मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने जूते पहने हुए फूल फेंककर जिस तरह से अपनी दादी इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, इससे उनकी सोच और संस्कारों का पता चलता है। राहुल गांधी के मन में अपने पूर्वजों के लिए ही श्रद्धा नहीं है। कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाने के सपने देख रही है जिसको भारत की संस्कृति के विषय में ही मालूम नहीं है।

Exit mobile version