News Room Post

Fake Survey: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज शेयर करने में पीछे नहीं रहते राहुल गांधी!, एक बार फिर खुल गई उनकी पोल

नई दिल्ली। राहुल गांधी कोरोना काल में अक्सर अपने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार कोे इस कोरोना संकट के बीच फेल बताने वाले कई ट्वीट करते आए हैं। वहीं अब उनके ही कुछ ट्वीट पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी के एक ट्वीट में, जिसमें ‘प्रश्नम’ नाम की एक सर्वे एजेंसी द्वारा किए गए सर्वे को आधार बनाकर लिखा गया है कि, केंद्र सरकार ने कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपाया है। राहुल गांधी ने लिखा है कि, सरकार असली आंकड़ें छिपा रही है। बता दें कि राहुल गांधी ने जिस सर्वे एजेंसी को आधार बनाकर ये बात लिखी है, अब उसी सर्वे एजेंसी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल सर्वे करने वाली एजेंसी प्रश्नम, जिसके संस्थापक चिराग पटनायक बताए जा रहे हैं। चिराग को लेकर जानकारी है कि, वो पहले कांग्रेस आईटी सेल के सदस्य रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अपनी टाइमलाइन भी मोदी के खिलाफ लिखे पोस्ट, ट्वीट से भरी पड़ी है।

बता दें कि अंकुर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, राहुल गांधी मोदी सरकार पर आरोप लगाते हैं, कि कोरोना से होने वाली मौतों को छिपाया जा रहा है। लेकिन वहीं राजस्थान की कांग्रेस शासित अशोक गहलोत सरकार कोविड वॉरियर्स की मौत को भी कोविड से होने वाली मौतों में नहीं गिन रही।

rahul Gandhi Tweet fake

सर्वे कंपनी के फाउंडर पर आरोप

ऐसे में साफ है कि चिराग पटनायक मोदी और उनकी कार्यशैली को पसंद नहीं करते हैं। जाहिर है कि उनके सर्वे भी मोदी सरकार के खिलाफ या फिर नकारात्मक रिजल्ट वाले होते हैं। ऐसे में इन सर्वे को राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ ट्वीट करने में इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले अंकुर सिंह ने इस सर्वे के कई स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, और इसे फेक बताया है।

चिराग पर लग चुका है यौन शोषण का आरोप!

बता दें कि अंकुर सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि, प्रश्नम के फाउंडर चिराग पटनायक पहले कांग्रेस के सीनियर आईटी सेल मेंबर थे। उन्हें एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। लेकिन इस गंभीर आरोप के बाद भी राहुल गांधी ने चिराग को नहीं छोड़ा। उन्होंने फेक सर्वे करने के लिए प्रश्नम नाम से एक पोर्टल शुरू करने में चिराग की मदद की और अब प्रश्नम के रिपोर्टों को साझा अपने ट्विटर पर शेयर करते हैं।

इतना ही नहीं इस प्रश्नम एजेंसी ने अपने पिछले सर्वे में बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को बढ़त मिलते बताया था। वहीं एक और सर्वे में प्रश्नम ने दावा किया था कि, देश में एनडीटीवी सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल है।

Exit mobile version