News Room Post

Bharat Jodo Yatra: राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में दिखा गौ हत्यारा रिजिल मकुट्टी, BJP भड़की

Bharat Jodo Yatra: अब राहुल गांधी के साथ गौ हत्या करने वाला का साथ दिखाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर भाजपा का आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसके साथ आपको यह भी बता दें कि इसी शख्स को 2017 में बीफ बैन के विरोध में सरेआम एक बछड़े को मारने के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया था।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अक्सर किसी न किसी वजह से विवादों में घिरी रहती है। हाल ही में राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों के राजनीतिक इस्तेमाल करने को लेकर मुश्किल में घिरे हुए थे। इसी बीच राहुल गांधी अपनी पदयात्रा को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है। दरअसल राहुल गांधी की पदयात्रा में गाय को मारने वाले रिजिल मकुट्टी साथ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से राहुल गांधी और कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चर्चा में आ गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने ट्विटर इसकी फोटो और वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तरफ जहां रिजिल मकुट्टी सरेआम दिनदहाड़े गौ हत्या कर रहा है। वहीं दूसरी ओर रिजिल मकुट्टी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में दिखाई दे रहा है।

अब राहुल गांधी के साथ गौ हत्या करने वाला का साथ दिखाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर भाजपा का आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसके साथ आपको यह भी बता दें कि इसी शख्स को 2017 में बीफ बैन के विरोध में सरेआम एक बछड़े को मारने के चलते पार्टी से निलंबित कर दिया था।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा,  ”26/11 के लिए RSS को दोषी ठहराने वाले दिग्विजय से लेकर रिजिल मकुट्टी तक, जिसने सड़क पर एक बछड़े को काटा था, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में साथ दिखा।”

 

Exit mobile version