News Room Post

राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- बोलने की आज़ादी सिर्फ़ ‘मन की बात’ तक सीमित

नई दिल्ली। वैसे तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर अपने ट्वीट पर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। इसके चलते वो लोगों के निशाने पर भी आते रहते हैं। ट्विटर पर अक्सर उनकी ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं। हालांकि इसके बाद भी राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधना नहीं छोड़ते हैं। बता दें कि रविवार को भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बोलने की आजादी सिर्फ मन की बात तक ही सीमित है। उन्होंने सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए मन की बात का भी जिक्र किया। हालांकि राहुल के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें सुबह ब्रश करने की सलाह दे दी। बता दें कि राहुल गांधी ने रविवार सुबह अपने ट्वीट में लिखा कि, “बोलने की आज़ादी सिर्फ़ ‘मन की बात’ तक सीमित है।”

वहीं इस ट्वीट पर लोगों के कई तरह के रिप्लाई आए। एक यूजर ने राहुल गांधी को लिखा कि, “कितनी बार कहा है कि सबेरे ब्रश कर लिया करों। बदबू आती रहती है।”

देखिए राहुल के इस ट्वीट पर लोगों ने किस तरह के रिप्लाई दिए..

Exit mobile version