News Room Post

J-K: मां वैष्णो देवी के दर्शन को चले राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे दे रहे प्रतिक्रिया

Rahul Gandhi Vaishno Devi

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बन रहते है। इस बार राहुल गांधी अपने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के दौरे को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल राहुल गांधी जम्मू दौरे के दौरान माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Temple) के दर्शन करने भी जाएंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी जम्मू में 2 दिन बिताएंगे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता राहुल आज जम्मू एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सीधे कटरा के लिए रवाना होंगे। खास बात ये है कि वह कटरा से पैदल माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाएंगे। इतना ही नहीं वह शाम को आरती में भी शामिल होंगे। और वैष्णो देवी के भवन में ही रात आराम करेंगे।

इस बीच अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मां वैष्णो देवी के दर्शन करने को लेकर यूजर्स ने उनकी खिचाईं कर दी। यूजर्स उनकी इस यात्रा पर जमकर चुटकियां ले रहे है। साथ ही कई यूजर्स उनकी इस यात्रा को यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे है। केसी त्रिपाठी नाम के एक यूजर ने राहुल गांंधी पर तंज कसते हुए लिखा, यूपी का चुनाव नजदीक आ गया है। इसलिए राहुल गांधी का चुनावी हिंदुत्व उनके अंदर हिचकोले मार रहा है। धीरे -धीरे पूरा गांधी परिवार मंदिरों में घण्टा बजाता हुआ नजर आएगा।

दिग्विजय सिंह ने लिखा, अपने चहेते हुर्रियत के नेता के परिवार से मिलने जा रहे हैं पप्पू भैया..?? गिलानी के मौत के बाद तो 10जनपथ में आंसूओं का सैलाब आ गया होगा..??? सलमान खुर्शीद ने कहा था बाटला हाऊस इनकांउटर के बाद आंतकवादी के लिए रात भर रोई थी विदेशी मैडम।

Exit mobile version