News Room Post

Watch: मुंबई लोकल में थप्पड़ों की बरसात, खचाखच भरी ट्रेन में महिलाओं के बीच लड़ाई का VIDEO वायरल

Watch: इस वायरल हो रहे वीडियो में महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। मुंह जुबानी झगड़े के साथ ही वीडियो में थप्पड़ों को भी बरसात होते हुए दिखा दे रही है।

Watch Video

नई दिल्ली। मेट्रो और ट्रेनों में विवाद होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर मेट्रो और ट्रेनों के वीडियोज सामने आते रहते हैं। बीते दिनों ही हमने आपको दिल्ली मेट्रो के कई वीडियोज दिखाए थे जिनमें कभी कोई अजीबोगरीब हरकत कर लोगों को हैरान कर रहा था। तो कभी किसी वीडियो में अश्लीलता फैलाई जा रही थी। दिल्ली मेट्रो की तरफ से तो इसे लेकर कई बार चेतावनी तक जारी की है लेकिन बावजूद इसके ये मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब एक इस बीच मुंबई की लोकल ट्रेन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। मुंह जुबानी झगड़े के साथ ही वीडियो में थप्पड़ों को भी बरसात होते हुए दिखा दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है इसमें देखा जा सकता है कि भीड़ से भरे महिला कोच के अंदर दो महिलाओं में तीखी बहस हो रही है। पहले तो विवाद केवल मुंह जबानी था लेकिन थोड़ी ही देर में हाथापाई भी शुरु हो जाती है। महिलाएं एक दूसरे पर एक के बाद एक थप्पड़ों की बारिश करने लगती हैं। विवाद यही नहीं थमता। महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर भी लड़ने लगती हैं।

विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद दूसरी महिलाएं झगड़ा कर रही दोनों महिलाओं को दूर करती हैं और विवाद शांत होता है। मुंबई की लोकल ट्रेन में महिलाओं के झगड़े के इस वीडियो को मुंबई मैटर्स नाम की आईडी से शेयर किया गया है। हालांकि ये तो वजह सामने नहीं आई है कि आखिर ये क्यों लड़ रहे थीं लेकिन माना जा रहा है कि विवाद सीट को लेकर हुआ हो सकता है।

खैर विवाद जिस भी वजह से हुआ हो लेकिन अब लड़ाई का वीडियो तो सोशल मीडिया पर छा गया है। हर कोई इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार रिस्पांस दे रही हैं। लोग वीडियो देखने के बाद कह रहे हैं कि इन महिलाओं को WWE रेसलिंग में जाना चाहिए।

Exit mobile version