News Room Post

Raipur: मोदी पर लगाती है आरोप, लेकिन छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को गिरफ्तार कर मीडिया की आवाज दबा रही कांग्रेस

arrest

नई दिल्ली। एक समय पर देश में सबसे बड़ी और शक्तिशाली पार्टी मानी जाने वाली कांग्रेस इस वक्त बेचैन है। पार्टी न तो सही फैसले ले पा रही है और जो फैसले ले रही है उसमे खुद ऊलझ जा रही है। एक समय पर भारतीय जनता पार्टी पर मीडिया को काम न करने और उन पर गलत कार्यवाही का आरोप लगाती थी आज वही कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में पत्रकारों पर आरोप लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे डालने में लगी हुई है।

दरअसल, रायपुर में पुलिस ने दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पत्रकारों पर गलत और भ्रामक खबर लगाने का आरोप लगाया गया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस ने कांग्रेस विधायकों की शिकायत पर भ्रामक और आधारहीन खबर प्रकाशित करने के आरोप में स्थानीय वेब पोर्टल के दो पत्रकारों को पकड़ा है। पत्रकारों के खिलाफ की यह कार्रवाई सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की गई है। जहां रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृहस्पत सिंह और रायपुर नगर क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा की शिकायत दर्ज करवाई थी।

वहीं इस मामले में पुलिसृ अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने की 24 तारीख को कांग्रेस विधायक सिंह ने और 25 तारीख को जुनेजा ने पत्रकारों के खिलाफ भ्रामक और आधारहीन खबर छापने तथा जबरन उगाही करने की कोशिश के आरोप में थाने में शिकायत की थी। विधायकों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस ने पत्रकारों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।खैर अब देखना होगा कि आखिर इस मामले पर पार्टी प्रमुखों की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Exit mobile version