News Room Post

CM Gehlot : जय श्रीराम’ के नारे पर राजस्थान के CM गहलोत के बिगड़े बोल, कहा ‘भाजपा ने सीता को राम से अलग किया’

नई दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लगाए गए ‘जय सियाराम’ के नारे को लेकर एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। आपको बता दें कि अशोक गहलोत ने कहा, “उन्होंने (भाजपा-आरएसएस) सीता को राम से अलग कर दिया है। इसलिए हम कहते हैं ‘जय सिया राम बोलो’। जब हम ‘जय सियाराम’ कहते हैं, तो हमें लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है।”

अपने बयान में अशोक गहलोत ने कहा कि लोग अब भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को समझ गए हैं। बीजेपी ‘जय श्री राम’ का नारा लगाकर गुस्सा और डर भड़काने की कोशिश करती है। राहुल गांधी गांधी के आदर्शों पर चलते हैं। वह प्यार से डर पर जीत प्राप्त करते हैं।’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जयपुर में 167 नई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा 108 के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के जरिए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के संदेश को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, “भाजपा जाति और धर्म के नाम पर चुनाव कैसे जीतती है, यह लोगों के सामने स्पष्ट हो रहा है। भाजपा और आरएसएस खुद को हिंदू धर्म के मशाल वाहक के रूप में प्रचारित करते हैं।”

Exit mobile version