News Room Post

Farmers Protest: BJP के खिलाफ टिकैत ने फिर उगला जहर, VIDEO जारी कर हरियाणा के किसानों को भड़काया

नई दिल्ली। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने किसानों को एक बार फिर भड़काते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ जहर उगला है। टिकैत ने एक वीडियो के जरिए ऐसा किया। राकेश टिकैत ने हरियाणा के किसानों के लिए ये वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले किसानों का भेस धरकर आएंगे और 15 अगस्त को तिरंगे से छेड़छाड़ कर आंदोलनकारियों को बदनाम करने की साजिश रची गई है। हरियाणा के किसान नेताओं ने 15 अगस्त को जींद में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया है। बीजेपी ने भी उस दिन हरियाणा में तिरंगा यात्रा का फैसला किया है। टिकैत ने बीजेपी के इसी फैसले को आधार बनाकर किसानों को भड़काने के लिए वीडियो जारी किया। टिकैत ने कहा है कि किसानों के ट्रैक्टर परेड में असामाजिक तत्व घुसकर उत्पात मचा सकते हैं और उन्हें बदनाम कर सकते हैं।

वीडियो में टिकैत ने कहा है कि कोई भी किसान बीजेपी की तिरंगा यात्रा का विरोध न करे। अगर किसान यात्रा को रोकेंगे, तो कहा जाएगा कि आंदोलनकारी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी के लोग खुद यात्रा रोकते हैं, तो किसान उनसे दूर ही रहें। किसानों ने तय किया है कि जींद में ट्रैक्टरों पर झंडा लगाकर वे टोल प्लाजा से परेड निकालेंगे और शहर घूमते हुए उसी जगह इसे खत्म करेंगे। कुछ किसान संगठन लगातार आठ महीनों से तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं और टिकैत उनके अगुवा बने हुए हैं।

बता दें कि इसी साल 26 जनवरी को दिल्ली में आंदोलनकारियों ने ट्रैक्टर यात्रा निकाली थी। जिस दौरान जमकर हिंसा की गई। खालिस्तानी और असामाजिक तत्वों ने लालकिले पर जाकर खालिस्तान का झंडा फहरा दिया था। दिल्ली पुलिस के जवानों को जगह-जगह पीटने की घटनाएं भी उस दिन हुई थीं।

Exit mobile version