नई दिल्ली। देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने अपनी सेहत के बारे में खुद ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है। 86 वर्षीय रतन टाटा ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। मुझे मेरी तबियत के बारे में चल रही अफवाहों का पता चला, मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि वर्तमान में जो दावे किए जा रहे हैं वो सही नहीं हैं। मैं अपनी उम्र और चिकित्सा संबंधी कुछ कारणों के चलते रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाने आया हूं। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं और आप सभी से अनुरोध करता हूं कि गलत सूचना फैलाने से बचें।
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Thank you for thinking of me 🤍 <a href=”https://t.co/MICi6zVH99″>pic.twitter.com/MICi6zVH99</a></p>— Ratan N. Tata (@RNTata2000) <a href=”https://twitter.com/RNTata2000/status/1843186838787526796?ref_src=twsrc%5Etfw”>October 7, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
आपको बता दें कि इससे पहले इस तरह की खबरें चल रही थीं कि रतन टाटा का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत गिर गया है जिसके चलते उनको मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 28 दिसंबर 1937 को मुम्बई में जन्मे रतन टाटा भारत के बड़े औद्योगिक ग्रुप टाटा समूह के चेरयमैन रहे हैं। साल 1991 से 2012 तक उन्होंने बतौर अध्यक्ष टाटा ग्रुप की कमान संभाली। बड़े उद्योगपति होने के साथ उनकी दरियादिली के किस्से भी बहुत मशहूर हैं। टाटा ग्रुप मुंबई में देश के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल की स्थापना समेत कई जनहित के काम भी करता है। अब टाटा कैंसर अस्पताल की कई ब्रांचें भी अलग-अगल प्रदेशों खुल गई हैं।
रतन टाटा ने कई कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। रतन टाटा एफ-16 फाल्कन फाइटर जेट उड़ाने वाले पहले भारतीय नागरिक हैं। साल 2007 में 69 साल की उम्र में उन्होंने यह कारनामा करके सबको चौंका दिया था। रतन टाटा एफ-16 जेट प्लेन में बतौर को-पायलट सवार थे और इसे पॉल हेटनडॉर्फ बतौर मुख्य पायलट कमांड कर रहे थे। 2 हजार किलोमीटर की स्पीड के साथ उन्होंने करीब 40 मिनट तक इस फाइटर जेट में समय बिताया। उन्होंने कुछ समय के लिए जेट का कंट्रोल खुद भी संभाला था।