News Room Post

Modi Cabinet Decisions : आपातकाल के खिलाफ मोदी कैबिनेट में प्रस्ताव पारित, पीड़ितों को यादकर रखा गया में दो मिनट का मौन, तीन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

Modi Cabinet Decisions : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र के एक क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को 111 करोड़ रुपए के बजट के साथ मंजूरी दी गई है। वहीं 3,626 करोड़ रुपए की लागत से पुणे मेट्रो लाइन 2 के विस्तार को भी हरी झंडी मिल गई है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आपताकाल के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान आपातकाल पीड़ितों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उन अनगिनत व्यक्तियों के बलिदान को याद करने और उनका सम्मान करने का संकल्प लिया है जिन्होंने वीरतापूर्वक आपातकाल का विरोध किया था। यह एक विध्वंस था जिसकी शुरुआत 1974 में ‘नव निर्माण आंदोलन’ और ‘संपूर्ण क्रांति आंदोलन’ को कुचलने के प्रयास से हुई थी।

VIDEO | Delhi: Here’s what Union Minister Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) said on 50 years of Emergency while addressing Union Cabinet briefing:

“The Union Cabinet chaired by PM Narendra Modi resolves to commemorate and honor the sacrifices of countless individuals who… pic.twitter.com/7Kdqqn2MeQ
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2025

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बताया कि आज की कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। पहला 3,626 करोड़ रुपए की लागत से पुणे मेट्रो लाइन 2 के विस्तार को मंजूरी दी गई। दूसरा, झारखंड में स्थित झरिया के लिए एक संशोधित मास्टर प्लान, जो लंबे समय से भूमिगत आग और भूमि धंसने के कारण समस्याओं का सामना कर रहा है, को 5,940 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ मंजूरी दी गई है। तीसरा, उत्तर प्रदेश के आगरा में अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र के एक क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना को 111 करोड़ रुपए के बजट के साथ मंजूरी दी गई है।

Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "Let me now come to the decisions taken in the Cabinet today. Three major decisions were made. First, the extension of Pune Metro Line 2 has been approved at a cost of ₹3,626 crore. Second, a revised master plan for Jharia, which has… pic.twitter.com/LNiyDkJsqQ
— IANS (@ians_india) June 25, 2025

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश भर में मेट्रो का तेजी से विस्तार हुआ है। 2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो सिस्टम था। आज 24 शहरों में मेट्रो नेटवर्क है। मेट्रो नेटवर्क, जो पहले सिर्फ 248 किलोमीटर था, अब बढ़कर 1,036 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है। भारत अब दुनिया के शीर्ष तीन सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में गिना जाता है। मेट्रो नेटवर्क पर दैनिक सवारियों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है।

Delhi: Union Minister Ashwini Vaishnaw says, "It is an auspicious day today. The Axiom-4 mission, in which our Group Captain Shubhanshu Shukla is participating, was successfully launched. On this occasion, under the leadership of our Prime Minister, the Indian Cabinet has passed… pic.twitter.com/tNhCM725pq
— IANS (@ians_india) June 25, 2025

केंद्रीय मंत्री ने एक्सिओम-4 मिशन के बारे में बात करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। एक्सिओम-4 मिशन, जिसमें हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भाग ले रहे हैं, सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इस अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया है।

Exit mobile version