News Room Post

राष्ट्रीय जनता दल पूरे बिहार में मनाएगी आज ‘गरीब अधिकार दिवस’

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल रविवार को पूरे बिहार में गरीब अधिकार दिवस मनाएगी। इस मौके पर राजद के अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सभी रविवार को दिन के ग्यारह बजे अपने-अपने घरों के पास थाली एवं कटोरी बजाकर गरीब अधिकार दिवस मनाएं। बता दें कि इसकी जानकारी चकाई से राष्ट्रीय जनता दल की विधायक सावित्री देवी ने दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए सावित्री देवी ने कहा कि, ‘इनकी गलत नीतियों के चलते बिहार में प्रवासी मजदूरों का मजाक बन गया। भेड़-बकरी से भी बदतर स्थिति आज प्रवासी मजदूरों की हो गई है। क्वारंटाइन सेंटर यातना गृह के रूप में तब्दील कर दिया गया था।’

उन्होंने कहा कि, ‘सरकार की विफलता को लेकर राजद ने पूरे बिहार में गरीब अधिकार दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत हम लोग रविवार को पार्टी कार्यालय के समक्ष थाली एवं कटोरी बजाकर करेंगे। बाद में इन मुद्दों को जनता के समक्ष ले जाएंगे। बिहार में अफशरशाही, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता की कोई सुन नहीं रहा। विकास के नाम पर लूट मची है।’

सावित्री देवी का कहना है कि बिहार में नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। बता दें कि इस मौके पर बिदेश्वरी यादव, विधायक प्रतिनिधि श्यामसुंदर राय, घनश्याम यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version