News Room Post

Ajit Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण के बेटे अजीत सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया दुख, छाई शोक की लहर

Ajit Singh and PM Modi

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगातार तबाही मचा रही है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (Chaudhary Ajit singh) का निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके बेटे जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, चौधरी साहब नहीं रहे!। 86 साल की उम्र में चौधरी अजीत सिंह ने आखिरी सांस ली। बता दें कि वह कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। वो बागपत से 7 बार सांसद भी रह चुके हैं। सके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का पदभार भी संभाला था।इ

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएलडी चीफ चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चौधरी अजीत सिंह के निधन पर दुख जताया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाए।

Exit mobile version