News Room Post

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार पहुंचे मां विंध्यवासिनी के दरबार, दर्शन कर किया पूजा पाठ

Mirzapur: रोहित सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा है इसलिए पूर्वांचल का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा की लखीमपुर खीरी की घटना अत्यंत निंदनीय है पूरे मामले का जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति के देखरेख में होना चाहिए।

Rohit singh pic

नई दिल्ली। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया। दर्शन करने के बाद रोहित कुमार सिंह ने कहा की गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं नौजवान के उत्थान हेतु कश्मीर से कन्याकुमारी तक संघर्ष कर रहे हैं। रोहित सिंह ने कहा की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरबिया लोगों के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्वांचल राज्य का गठन कर देना चाहिए। रोहित सिंह ने कहा की युवा चेतना पूर्वांचल के निर्माण हेतु प्रयासरत है। उन्होंने ने कहा की जाति-धर्म से ऊपर उठकर भारत की तरक्की हेतु युवा वर्ग को आगे आना होगा। रोहित सिंह ने कहा की पूरे पूर्वांचल में युवा चेतना के द्वारा जागरूकता सम्मेलन कर लोगों को एकजुट किया जाएगा। सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा है इसलिए पूर्वांचल का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा की लखीमपुर खीरी की घटना अत्यंत निंदनीय है पूरे मामले का जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति के देखरेख में होना चाहिए।

रोहित सिंह ने कहा की युवा चेतना के संगठन को गांव स्तर पर सशक्त कर एक नया विकल्प खड़ा करना है। सिंह ने कहा की राजनीति में बढ़ रहे भाई-भतीजावाद के खिलाफ आम युवाओं को एकजुट होना होगा। सिंह ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु हमारा प्रयास जारी है। उन्होंने कहा की जो पार्टी पूर्वांचल गठन में हमारे साथ रहेगी हम 2022 में उसके साथ रहेंगे।

Exit mobile version