News Room Post

Bihar: मुंगेर में फिर हुआ बवाल, गुस्साई भीड़ ने थाने और गाड़ियों में लगाई आग, एसपी और डीएम को हटाया

Bihar: बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर आज फिर बवाल हुआ है। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी है।

munger

नई दिल्ली। बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर आज फिर बवाल हुआ है। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी है। गुरुवार को मुंगेर के लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय और एसडीओ आवास में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान लोगों ने कई गाड़ियों में आग भी लगा दी है और थाने पर पथराव किया है।

मुंगेर SP और DM हटाए गए

लोगों ने फायरिंग का आरोप पुलिस पर लगाया है और लगातार वहां की एसपी लिपि सिंह को हटाने की है जिसके बाद अब एसपी लिपि सिंह और डीएम को हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से मुंगेर SP और DM को हटाने का आदेश दे दिया है।

आगजनी की घटना के बाद शहर का माहौल हुआ तनावपूर्ण

फिलहाल आगजनी की घटना के बाद शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण है। आपको बता दें कि मुंगेर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज की घटना हुई थी। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की जान भी चली गई थी, जबकि चार अन्य लोगों को गोली लगने की बात मीडिया रिपोर्ट में सामने आई थी। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पूर्व हुई इस घटना को लेकर राज्य के सियासी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

इस घटना से बिहार की राजनीति गरमाई

मुंगेर में हुई इस घटना के बाद से बिहार की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है और विपक्ष ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लिया है। बुधवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ ही उच्च न्यायालय के किसी रिटायर्ड जस्टिस से पूरे घटना की जांच की मांग की थी। इस मुद्दे को चिराग पासवान भी लगातार उठा रहे हैं और सरकार को घरेने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version