News Room Post

Sachin Pilot Vs Ashok Gehlot: अशोक गहलोत सरकार को सचिन पायलट ने दी थी 15 दिन की मोहलत, 24 घंटे के भीतर ऐसे मिला जोरदार जवाब

ashok gehlot and sachin pilot

जयपुर। राजस्थान में चल रहा सियासी संकट अब नए मोड़ पर पहुंच चुका है। सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जान संघर्ष यात्रा के आखिरी दिन जब कल सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा था और धमकी दी थी कि अगर सरकार ने इस महीने के आखिर तक उनकी मांगो को नहीं स्वीकार किया तो वो आंदोलन करेंगे। सचिन पायलट के इस हमलावर रुख के बाद राजस्थान में सियासी हवा गर्म हो गई है। लेकिन अब इस पर अशोक गहलोत के गुट की तरफ से भी जोरदार जवाब आ गया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी कहे जाने वाले जलदाय मंत्री महेश जोशी ने सरकार का बचाव करते हुए इस बात पर आश्चर्य और निराशा जताई है क‍ि कुछ जिम्मेदार लोग सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही डीडवाना से कांग्रेस विधायक चेतन डूडी ने भी सचिन पायलट पर निशाना साधा और कहा कि पायलट की ओर से उठाई गई तीनों डिमांड न तो व्यवहारिक लगती हैं, न ही समझदारी भरी नजर आती हैं। बता दें कि सचिन पायलट बल्कि राज्य में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी अपनी ही गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। राजेंद्र गुढ़ा ने भी जन संघर्ष यात्रा के आखिरी दिन अशोक गहलोत की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

वहीं राजेंद्र गुढ़ा पर भी जोशी ने जोरदार हमला किया, उन्होंने राजेंद्र गुढ़ा के आरोपों पर कहा, ‘राजेंद्र गुढ़ा ने जो अपनी ही सरकार पर आरोप लगाए हैं, उन्हें ये आरोप लगाने से पहले ये सोचना चाहिए था कि वे ये आरोप खुद पर भी लगा रहे हैं।’ जोशी ने एक बयान में कहा क‍ि अत्यंत आश्चर्यजनक और खेदजनक है कि कुछ जिम्मेदार लोग अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।’ उन्‍होंने कहा, ‘आरोप लगाने वालों को यह अच्छे से पता है कि जब कभी भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई है तो मुख्यमंत्री जी ने भ्रष्टाचार पर बिल्कुल न बर्दाश्त करने की पॉलिसी के तहत लगातार काम किया है।

 

Exit mobile version