News Room Post

Sanitation Workers Protested Against BJP MLA Sanjay Goyal : दिल्ली शाहदरा के बीजेपी विधायक संजय गोयल के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sanitation Workers Protested Against BJP MLA Sanjay Goyal : बीजेपी विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों को अपशब्द कहे। इसी बात को लेकर दिल्ली प्रदेश सफाई मजूदर यूनियन के द्वारा विधायक संजय गोयल के विवेक विहार स्थित कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई। सफाई कर्मचारियों ने संजय गोयल मुर्दाबाद और मजूदर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।

नई दिल्ली। दिल्ली शाहदरा से बीजेपी विधायक संजय गोयल के खिलाफ एमसीडी के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा भड़का हुआ है। दरअसल बीजेपी विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एमसीडी कर्मचारियों को अपशब्द कहे। इसी बात को लेकर दिल्ली प्रदेश सफाई मजूदर यूनियन के द्वारा विधायक संजय गोयल के विवेक विहार स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। इस संबंध में शाहदरा दिल्ली के डीसीपी को एक पत्र भी सौंपा गया है। पत्र में बताया गया है कि बीजेपी विधायक का एमसीडी कर्मचारियों को गालियां देते हुए एक वीडियो संगठन कार्यालय को प्राप्त हुआ है। संगठन के द्वारा वीडियो के सही होने का दावा किया जा रहा है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-media-max-width=”560″><p lang=”in” dir=”ltr”>Bjp vidhayak k khilaf pradarshan <a href=”https://t.co/oAfBt7pVXw”>pic.twitter.com/oAfBt7pVXw</a></p>&mdash; Anurag Mishra (@Anurag6403) <a href=”https://twitter.com/Anurag6403/status/1925851043625042182?ref_src=twsrc%5Etfw”>May 23, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन के शाहदरा दक्षिण क्षेत्र के महामंत्री सुभाष मल्होत्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी विधायक संजय गोयल के कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने संजय गोयल मुर्दाबाद और मजूदर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। हालांकि इस संबंध में अभी तक संजय गोयल की तरफ से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले जब बीजेपी सत्ता में नहीं थी तब भी पार्टी के कुछ नेताओं और एमसीडी कर्मचारियों के बीच विवाद हो चुका है।

दिल्ली में बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहदरा सीट पर बीजेपी के संजय गोयल आप उम्मीदवार जितेंद्र सिंह शंटी को हराकर विधायक बने। उन्होंने लगभग 5178 वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता राम निवास गोयल ने संजय गोयल को हरा दिया था। संजय गोयल काफी लंबे समय से बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं। यह भी बता दें कि दिल्ली में इस समय ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य के साथ एमसीडी में भी बीजेपी का ही राज है। लगभग ढाई साल बाद एमसीडी चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ वापसी हुई है और बीजेपी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर और जय भगवान यादव डिप्टी मेयर हैं।

Exit mobile version