News Room Post

Happy New Year 2022 (Holiday): यहां देखिए नए साल की छुट्टियों की लिस्ट, इस तरह बना सकते हैं आप अपने वीकेंड को खास

2022 holiday

नई दिल्ली।  बस…कुछ ही घंटों के इंतजार के बाद हम नए साल के पड़ाव पर दस्तक दे चुके होंगे। सभी अपने नए साल को खास बनाने की तैयारियों में जुट चुके हैं। कोई स्पेशल पार्टी के साथ नए साल को खास बनाने का प्लान कर रहा है तो कोई कहीं बाहर ट्रिप पर जाकर नए साल को खास बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। वेल..आपका जो भी प्लेन हो आप हमें हमारे कमेंट बॉक्स में बताना बिल्कुल भी मत भुलिएगा, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आने वाले नए यानी की 2022 में आपकी झोली में कितनी सरकारी छुट्टियां आने वाली हैं और इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि आप आने वाले में आने वाली सभी वीकेंड को कैसे खास बना सकते हैं। आप किस तरह की तैयारियों को परवान चढ़ाकर अपनी खुशियों को नई उड़ान दे सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले बात करते हैं कि आखिर इस साल आपके खाते में कितनी सरकारी छुट्टियां आ रही है, क्योंकि इन छुट्टियों का  ही तो हम सभी को बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

यहां देखिए छुट्टियों की सूची

गणतंत्र दिवस (Republic Day) : 26 जनवरी, 2022

महावीर जयंती (Mahavirr Jayanti) : 14 अप्रैल, 2022

गुड फ्राइडे (Good Friday) : 15 अप्रैल, 2022

ईद-उल-फितर (Eid-al-Fitr) : 03 मई, 2022

बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) : 16 मई, 2022

बकरीद (Bakrid) : जुलाई 10,2022

मुहर्रम (Muharram) : 09 अगस्त, 2022

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) : 15 अगस्त, 2022

महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi’s Birthday) : 02 अक्टूबर,

दशहरा (Dussehra) : 05 अक्टूबर, 2022

पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (Prophet Mohammad’s Birthday) : 07 अक्टूबर, 2022

दिवाली (Diwali) : 24 अक्टूबर 2022

गुरु नानक जयंती (Guru Nanak’s Birthday) : 08 नवंबर, 2022

क्रिसमस (Christmas Day) : 25 दिसंबर, 2022

इस तरह बनाएं अपने वीकेंड को खास

…तो ये हैं कुछ खास छुट्टियां जो साल 2022 में आपका बेसब्री  से इंतजार कर रहीं हैं। हम आपको आगे बताते हैं कि आखिर इस साल आने वाले वीकेंड को कैसे खास बना सकते हैं। आप किन तरीकों का इस्तेमाल कर रहे अपने इन वीकेंड्स को यादगार बना सकते हैं।

18 मार्च यानी शुक्रवार को होली है। अगर आपको शनिवार की भी छुट्टी मिलती है, तो आप 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं। अगर सिर्फ रविवार की छुट्टी रहती है, तो आप दिन के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।

14 अप्रैल, 2022 महावीर जयंती और 15 अप्रैल 2022 गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। यानी कि गुरुवार से रविवार तक आप लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने जा सकते हैं।

16 मई, 2022 यानी सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा है, इस दौरान भी आप शनिवार से सोमवार तक लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं.

15 अगस्त, 2022 यानी सोमवार को स्वतंत्रता दिवस है, इस दौरान भी आप शनिवार से सोमवार तक लॉन्ग वीकेंड प्लान कर सकते हैं.

07 अक्टूबर, 2022 यानी शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की अनिवार्य छुट्टी है।

25 दिसंबर, 2022 यानी शुक्रवार को क्रिसमस है. उस समय भी लंबे वीकेंड को प्लान कर सकते हैं।

…तो आपको हमारी तरफ नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह साल आपके और आपके परिवार के लिए मंगलवार हो।

Exit mobile version