News Room Post

Shashi Tharoor Expressed Shame Over His Old Statement : शशि थरूर ने की थी मोदी सरकार की आलोचना, अब अपने बयान पर जता रहे शर्मिंदगी, जानिए क्या है मामला

Shashi Tharoor Expressed Shame Over His Old Statement : थरूर बोले, भारत आज ऐसी स्थिति में है जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कर सकता है। नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो एक रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों को दो हफ्ते के अंतराल पर गले लगाता है और दोनों देशों में उनकी स्वीकार्यता भी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रूस और यूक्रेन युद्ध पर अपने पूर्व में दिए गए बयानों और मोदी सरकार की आलोचना करने पर दु:ख जताया है। थरूर बोले,  भारत आज ऐसी स्थिति में है जो रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित कर सकता है। रायसीना डायलाग के संवाद सत्र में थरूर बोले, मैं अभी भी अपनी शर्मिंदगी को कम करने के लिए प्रयासरत हूं। थरूर ने अब नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है, जो एक रूस और यूक्रेन दोनों के राष्ट्रपतियों को दो हफ्ते के अंतराल पर गले लगाता है और दोनों देशों में उनकी स्वीकार्यता भी है।

Now, after three years, Shashi Tharoor speaking at the Raisina Dialogue in New Delhi, admitted that he misjudged the Centre’s policy towards Russia-Ukraine Conflict.

He, in fact, acknowledged that the approach of India has positioned it very uniquely to play an important role in… pic.twitter.com/3pfrFTVxcs
— The Pamphlet (@Pamphlet_in) March 19, 2025

थरूर ने 2022 में संसद में यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर भारत के रुख की आलोचना की थी। कांग्रेस सांसद ने भारत सरकार से कहा था कि उसे यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करनी चाहिए। वहीं अब थरूर मोदी की विदेश नीति की प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि थरूर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन होने पर मोदी सरकार की आलोचना की थी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस बात की संभावना जताई कि रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता के जरिए शांति स्थापित होने पर भारत शांति सैनिकों को वहां भेज सकता है। इससे पहले भी शशि थरूर मोदी सरकार की तारीफ कर चुके हैं।

हाल ही में थरूर ने यह बयान देकर कांग्रेस को असहज कर दिया था कि पार्टी आलाकमान बताए अगर मेरे लिए कोई काम नहीं है तो मेरे पास और भी विकल्प हैं। इस बयान के कुछ ही दिन बाद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके बाद तो थरूर के कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई थीं हालांकि बाद में थरूर ने खुद उन अटकलों को खारिज कर दिया था।

Exit mobile version