News Room Post

धोनी के संन्यास पर सीएम शिवराज का आया रिएक्शन, जानिए ट्वीट कर क्या कहा…

नई दिल्ली। भारत को 2011 का विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की है। बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। हालांकि धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे, लेकिन अब धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं देख पाएंगे।

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में उनके फेवरेट सिंगर किशोर कुमार का गाया हुआ गाना, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ बज रहा है। धोनी ने इस गाने के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच पिछले साल जुलाई में खेला था। 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, और वो ही धोनी का आखिरी इंटरनैशनल मैच था।

धोनी करोड़ों करोड़ों युवाओं की ‘हिम्मत’ हैं: शिवराज सिंह 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के संन्यास लेने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रिएक्शन आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, महेंद्र सिंह धोनी मात्र एक क्रिकेटर नहीं हैं, वह छोटे शहरों और सामान्य परिवार से आने वाले उन करोड़ों युवाओं की ‘हिम्मत’ हैं, जिनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा है। उनके जीवन से एक बात हर महत्वाकांक्षी भारतीय को सीखनी चाहिए ‘Its Never Too Late’. #ThankYouDhoni

धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि मैं बीसीसीआई से एमएस धोनी के लिए विदाई मैच आयोजित करने की अपील करना चाहूंगा और झारखंड इसकी मेजबानी करेगा।

 

Exit mobile version