News Room Post

Maharastra: उद्धव के सामने ही शिवसेना का विधायक करने जा रहा था ये शर्मनाक काम, जानकर गुस्से से भर उठेंगे आप

Bhaskar Jadhav

गुहागर। भारी बारिश से महाराष्ट्र (Maharastra) के कई जिलों में हाहाकार मचा है। घर-बार, खेत-खलिहान पानी में डूब गए हैं। पहाड़ों के धसकने से गांवों पर गिरे मलबे ने 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है, लेकिन राज्य में सरकार चलाने वालों में से कुछ को इससे शायद कोई मतलब नहीं है। इन्हीं में से एक हैं शिवसेना के विधायक भास्कर जाधव। रविवार को वह सीएम उद्धव ठाकरे के सामने ही ऐसा काम करने जा रहे थे, जिसे जानकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। दरअसल, सीएम उद्धव कल कोंकण इलाके के दौरे पर थे। यहां कई जगह पहाड़ों से मलबा और पत्थर खिसकने से मकान-दुकान सब ढह गए हैं। उद्धव जब पहुंचे, तो लोगों ने अपनी दिक्कत उन्हें बतानी शुरू की। इसी दौरान आपा खोकर भास्कर जाधव एक महिला को पीटने पर आमादा हो गए।

उद्धव जब गांववालों से बात कर रहे थे, तो यह महिला भी मदद की गुहार लगा रही थी। भास्कर जाधव नहीं चाहते थे कि महिला सीएम के सामने बोले। इसके लिए उन्होंने महिला के बेटे से भी अपनी मां को रोकने के लिए कहा। महिला रो रही थी और उद्धव से कह रही थी कि उनके घर की छत से पानी की धार बह रही है। कई महीनों से तन्ख्वाह भी नहीं मिली और वह बहुत परेशान हैं। उद्धव ने महिला से कहा कि उसकी मदद की जाएगी।

इसी दौरान भास्कर जाधव लगातार महिला को बोलने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस वजह से महिला और उनके बीच बहस भी हो गई। इससे विधायक का पारा चढ़ गया और वह यह भी भूल गए कि सीएम भी मौके पर मौजूद हैं। भास्कर ने महिला को पीटने के लिए हाथ भी उठा लिया। हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। जरा सोचिए कि अगर पीड़ित की बात सीएम खुद सुन रहे हैं, तो भला विधायक को इसमें क्या आपत्ति हो सकती है। दरअसल, भास्कर जाधव को उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है और कल के दौरे के वक्त इसी ठसक में उन्होंने शर्मनाक काम कर दिया।

Exit mobile version