News Room Post

UP Election 2022: चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे सभी सियासी दल पार्टी को मजबूत करने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे है। सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए अपनी उपलब्धियां गिना रहे है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी का हाथ कमजोर हो गया है। ऐसे में कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार रैलियां और वादे कर बची-कुची पार्टी की साख को बचाने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी उन्हीं की पार्टी के नेता कांग्रेस के लिए चुनाव से पहले मुसीबतें खड़ी रहे है। इसी बीच यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। ये एफआईआर राज्य संपत्ति विभाग के ड्राइवर प्रशांत कुमार ने दर्ज करवाई है।

एफआईआर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, प्रदेश महासचिव शिव पांडेय और प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित के नाम शामिल। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ा झटका मना जा रहा है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में कांग्रेस नेताओं पर घर में तांक-झांक और मारपीट का आरोप लगा है।

एफआईआर में लिखा है कि रात 12 बजे के बाद कांग्रेस कमेटी के नेता शिव पाण्डेय, योगेश कुमार दीक्षित एवं सदीप सिंह ने आधी रात को मेरे घर में झांका-ताकी की प्रक्रिया में लिप्त थे जिसे मैंने देखा और उनको इसे न करने को कहा जिस पर इन लोगों ने मुझे मारा और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं हुसैनगंज इंस्पेक्टर अजय सिंह के मुताबिक चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Exit mobile version