News Room Post

Chandigarh Murder: शाकिर ने ममता से छिपाई थी खुद के शादीशुदा होने की बात, पता चलने पर युवती ने दूरी बनाई तो घर में घुसकर कर दी हत्या

arrest

चंडीगढ़। दिल्ली में श्रद्धा वालकर की सनसनीखेज हत्या हुई थी। ठीक वैसे ही चंडीगढ़ में ममता नाम की युवती की हत्या हुई है। आरोप बिहार के मधुबनी जिले के मूल निवासी मोहम्मद शाकिर पर है। 25 साल के शाकिर ने ममता को प्रेम जाल में फंसाया। शादीशुदा होने की बात छिपाई। जब ममता को उसके शादीशुदा होने की बात पता चली, तो उसने शाकिर से दूरी बना ली। जिससे आरोपी भड़क गया और घर में घुसकर ममता की हत्या कर दी। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले ममता से रेप भी किया गया। इसकी जांच की जा रही है।

ममता की उम्र 18 साल थी। वो मूल रूप से यूपी के हरदोई की रहने वाली थी। ममता की मां ने शारिक पर हत्या का केस दर्ज कराया। जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शाकिर फरार होने की कोशिश कर रहा था। कोर्ट ने शाकिर को पुलिस रिमांड पर दिया है। ममता की मां के मुताबिक सोमवार को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। छोटा भाई स्कूल गया था। वो काम पर गई थीं। तभी शाकिर घर में घुसा और ममता की हत्या कर दी। शाम को मां लौटी, तो ममता को बेड पर पड़ा पाया। उसके बाल बिखरे थे और कान से खून भी निकल आया था। इस पर तुरंत पुलिस को उन्होंने सूचना दी।

ममता की मां के मुताबिक उनकी बेटी को करीब 6 महीने पहले शाकिर के शादीशुदा होने का पता चला था। जिसके बाद उसने शाकिर से दूरी बना ली थी। युवक इसके बाद भी उसका पीछा करता था। पहले शाकिर किराए पर ममता के घर के सामने ही रहता था। बाद में वो वहां से चला गया था। पुलिस के मुताबिक शाकिर ढाई साल पहले बुड़ैल में रहता था। उसी दौरान ममता का उससे प्रेम संबंध हो गया था। शाकिर अभी फूड डिलिवरी का काम करता था।

Exit mobile version