News Room Post

Viral Video: एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेत्री ने केंद्रीय मंत्री से महंगाई पर पूछा सवाल, तो स्मृति ईरानी ने दिया ऐसा जवाब

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला फ्लाइट में ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से महंगाई को लेकर सवाल करने लगती है। केंद्रीय मंत्री महिला से वीडियो रिकॉर्डिग बंद करने को भी कहती है, लेकिन वो बंद नहीं करती है। दरअसल, ये पूरा वाक्या रविवार का है, जब केंद्रीय मंत्री ईरानी दिल्ली-गुवाहाटी जा रही थीं। इसी दौरान महिला उनसे महंगाई को लेकर तीखे सवाल पूछ डालती है। बता दें कि प्रश्न करने वाली कोई और नहीं, बल्कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा हैं। इसका वीडियो भी खुद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, गुवाहाटी की फ़्लाइट में स्मृति ईरानी जी से सामना हुआ। रसोई गैस की लगातार बढ़ती क़ीमतों पर सुनिए उनके जवाब, महंगाई का ठीकरा,वे किन-किन चीज़ों पर फोड़ रहीं हैं! जनता पूछे सवाल, स्मृति जी दें टाल! वीडियो के अंशों में ज़रूर देखिये, मोदी सरकार की सच्चाई!

वहीं वीडियो में आगे एक महिला यात्री केंद्रीय मंत्री ईरानी को ‘हैप्पी बिहू’ विश भी करती दिखाई दे रही है, जिसका पर वो रिप्लाई भी करती हैं। जिसपर कांग्रेसी नेत्री कहती हैं कि ‘हैप्पी बिहू बिना गैस, बिना स्टोव के’। फिर केंद्रीय मंत्री ईरानी कहती हैं कि ‘आप प्लीज झूठ न बोलिए।’

Exit mobile version