News Room Post

UP Election: प्रियंका की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे पर स्मृति ईरानी का तंज, कहा- ‘घर पर लड़का है पर…’

Priyanka and Smriti

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सताधारी पार्टी भाजपा समेत सभी सियासी दल यूपी की जनता को लुभाने की कोशिश में लग गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने जोर दिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने यूपी में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। प्रियंका गांधी के इस नारे पर अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने तंज कसा है। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के नारे बहाने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। प्रियंका गांधी पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता।’ स्मृति ईरानी ने ये बयान एक न्यूज चैनल कार्यक्रम के दौरान कहा।

आपको बता दें कि यूपी प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा करते हुए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। इस नारे का जिक्र करते हुए स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी ने तीखा कटाक्ष किया। ईरानी ने कहा, इसका अर्थ यह हुआ कि ‘घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता।’ वहीं, स्मृति ईरानी का यह बयान अभी खासा सुर्खियों में है। लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आमतौर पर स्मृति ईरानी ने किसी ने किसी मसले को लेकर कांग्रेस के सियासी सूरमाओं पर हमलावर ही रहती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों उनकी सियासी गतिविधियों का अवलोकन करने पर पता चलता है कि वे कांग्रेस पर सियासी प्रहार करने से बच रही थीं, लेकिन अब जिस तरह से उन्होंने प्रियंका गांधी के दिए बयान पर तंज कसा है, उसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

अब ऐसे में उनके इन सियासी मायनों की नतीजे सामने आते हैं। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल तो प्रियंका पर जिस अंदाजा में ईरानी ने तंज कसा है, वो काफी चर्चा में है। शायद आपको याद हो कि विगत दिनों प्रियंका गांधी ने यूपी की महिलाओं को रिझाने के लिए 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव में उतारने का ऐलान करते हुए कहा था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया था, जिसे पर स्मृति ईरानी से पहले भी कई बीजेपी नेता अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं। मालूम हो कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व तमाम प्रियंका गांधी की सियासी सक्रियता अपने चरम पर पहुंच चुकी है। खैर, उनकी यह सियासी सक्रियता आने वाले दिनों में प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को दुरूस्त करने में कहां तक सफल रहती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन अभी तो प्रियंका की सियासी सक्रियता खूब चर्चा में है।

Exit mobile version