नई दिल्ली। राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को बिहार के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन से लेकर मेघालय के लिए पुलिस रवाना हो गई है। मेघालय पुलिस ने सोनम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। वहीं मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अभी तक की पूछताछ के बाद बताया है कि सोनम रघुवंशी ने शातिर अंदाज में अपने पति राजा की हत्या का प्लान बनाया था। उसने प्रेमी राज कुशवाहा को काम सौंपा की वो हत्या करने वाले आदमियों का इंतजाम करे और उनको शिलांग भेजे, हालांकि सोनम ने राज को खुद शिलांग आने से मना कर दिया था, ताकि किसी को शक ना हो।

VIDEO | Patna: Raja Raghuvanshi murder accused Sonam Raghuvanshi being taken from Phulwari Sharif Police Station.

Sonam Raghuvanshi, a 24-year-old woman from Indore, allegedly orchestrated the murder of her husband — Raja Raghuvanshi, during their honeymoon in the scenic town… pic.twitter.com/0S3pxKNmhO
— Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2025

उधर, राजा की हत्या के मुख्य आरोपी सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की मां का अपने बेटे की गिरफ्तारी के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपने बेटे बेकसूर बताया है। राज की मां ने कहा, मेरा बच्चा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता। उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। राज की मां का कहना है कि वह सिर्फ 20 साल का है और परिवार में वही एकलौता जिम्मेदार शख्स है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा सोनम के भाई की फ़ैक्ट्री में काम करता था, उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि उसे निर्दोष साबित किया जाए।

#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Four people have been arrested in the Raja Raghuvanshi murder case, including Raj Singh Kushwaha.

Raj Kushwaha's mother says, "My son cannot do anything like this. He is just 20 years old… He is my everything… My son worked in Sonam's… pic.twitter.com/twqpT2JC28
— ANI (@ANI) June 10, 2025

वहीं राज कुशवाहा की बहन ने भी अपने भाई को निर्दोष बताया है। हत्याकांड में गिरफ्तार दूसरे आरोपी विक्की ठाकुर को भी उसने अपने भाई जैसा बताते हुए कहा कि दोनों लोग ऐसा नहीं कर सकते। उसने कहा कि मेरा भाई राज कहीं गया ही नहीं। आप उसके ऑफिस वालों से पूछ सकते हैं। मेरी यही मांग है कि मेरे भाई को रिहा किया जाए, मेरा भाई निर्दोष है। उसने कहा कि मुझे सारी जानकारी न्यूज से ही मिल रही है।