News Room Post

Sonam Raghuvanshi’s First Video : सोनम रघुवंशी का गाजीपुर से सामने आया पहला वीडियो, मेघालय पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

Sonam Raghuvanshi's First Video : मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया कि सात दिन की जांच में एसआईटी ने अहम सुराग जुटाए और सभी आरोपियों तक पहुंच बनाई। जल्द ही केस से जुड़े और सवालों को सुलझा लिया जाएगा। उधर, मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा, यह स्पष्ट रूप से एक लव ट्रायंगल का मामला है और मुख्य आरोपी ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को हायर किया था।

नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या मामले में मेघालय पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं एक अन्य को हिरासत में लिया गया है। मेघालय पुलिस मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए यूपी के गाजीपुर पहुंच रही है। इस बीच सोनम रघुवंशी का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सुबह 3 बजे का है जब सोनम ने गाजीपुर के ढाबे में पहुंचकर अपने परिजनों से बात की थी।

जब पुलिस को सोनम मिली थी, उस वक्त का पहला वीडियो… पुलिस सोनम से सवाल कर रही है, लेकिन वो कुछ जवाब नही दे रही है…#RajaRaghuvanshi #SonamRaghuvanshi #ATReel #AajTakSocial pic.twitter.com/ehZji5SIa9
— AajTak (@aajtak) June 9, 2025

उधर मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सियेम ने बताया कि सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। अब तक गिरफ्तार चार लोगों में पहला आरोपी 19 वर्षीय आकाश राजपूत, जिसे जिला ललितपुर से गिरफ्तार किया गया। दूसरे आरोपी 22 वर्षीय विशाल सिंह चौहान को इंदौर से पकड़ा गया। तीसरा आरोपी 21 वर्षीय राज सिंह कुशवाहा भी इंदौर का रहने वाला है। जबकि चौथा आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं नंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

#WATCH रघुवंशी दंपत्ति मामले पर मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा, "यह स्पष्ट रूप से एक लव ट्रायंगल का मामला है और मुख्य आरोपी ने जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए भाड़े के हत्यारों को नियुक्त किया था… हम 7 दिनों में मामले को सुलझाने के लिए विशेष जांच दल को बधाई देते… pic.twitter.com/kO8JE4g3RV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025

एसपी ने बताया कि घटना 23 मई को हुई थी और उसके तुरंत बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सात दिन की जांच में एसआईटी ने अहम सुराग जुटाए और सभी आरोपियों तक पहुंच बनाई। जल्द ही केस से जुड़े और अहम खुलासे होंगे। उधर, मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा, यह स्पष्ट रूप से एक लव ट्रायंगल का मामला है और मुख्य आरोपी ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को हायर किया था। उन्होंने कहा कि हम ऐसे मामलों को रोकने के लिए उच्च स्तरीय क्षमता सुनिश्चित करने हेतु पूरे स्थानीय पर्यटक समुदाय के साथ भी संपर्क बनाए रखेंगे

Exit mobile version