News Room Post

Sourav Ganguly को जल्द मिल सकती है अस्पाल से छुट्टी, अमित शाह और दीदी ने जाना हाल

Sourav Ganguly

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें कोलकाता (Kolkata) के वुडलैंड्स हॉस्पिटल (Woodland Hospital) में भर्ती कराया गया। 48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है। उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है कि उनकी हालत अब ठीक है।

खास बात ये है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है और वो खतरे से बाहर हैं। कहा जा रहा है कि दो से तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बता दें कि जैसे ही लोगों को पता चला कि गांगुली की तबीयत खराब है, वैसे ही सभी को झटका लग गया। सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करने लगे। इतना ही नहीं राजनीति के दिग्गजों ने भी उनका हाल जाना।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें देखने के लिए वुडलैंड्स हॉस्पिटल पहुंचीं। वहां उनका हाल जाना जिसके बाद मीडिया में उन्होंने कहा कि वह अच्छा कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने भी गांगुली का हाल जाना और उन्होंने गांगुली के तेजी से स्वस्थ होने की कामना की।

बता दें कि सौरव गांगुली ने हाल ही में राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद सौरव गांगुली की राजनीति में आने की अटकलें लगने लगी थीं। ये मामला इतना बड़ा हो गया था कि गांगुली को इसपर सफाई भी देनी पड़ी। उन्होंने कहा था कि अगर राज्यपाल आपसे मिलना चाहते हैं तो आपको मिलना होता है।

Exit mobile version