News Room Post

West Bengal: सौरव गांगुली से मिलीं CM ममता बनर्जी, जानिए क्या है मुलाकात के मायने?

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव के बाद से सियासी गलियारों में सरगर्मी का माहौल बना हुआ है। हाल ही में प्रदेश में विधान पार्षद बनाने को लेकर ममता दीदी सुर्खियों में रहीं, तो वहीं अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली से मिलने उनके घर पहुंची। गांगुली के जन्मदिन के मौके पर ममता बनर्जी के घर पहुंची और उन्हें बधाई दी, इसके बाद सीएम ममता ने कुछ समय उनके परिवार के साथ भी बिताया। हालांकि इस मुलाकत के दौरान किसी तरह की अहम जानकारी सामने नहीं आई हैं, हालांकि सियासी अटकलों को हवा जरूर मिल गई है।

खबरों के मुताबिक, ममता दीदी ने सौरव गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, तो वहीं गांगुली ने ममता बनर्जी को एक साड़ी भेंट की है। हालांकि, गांगुली और ममता की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। बता दे कि इससे पहले गांगुली जब हॉस्पिटल में भर्ती थे, तब भी ममता बनर्जी उन्हें देखने अस्पताल पहुंची थीं।

TMC में शामिल होंगे गांगुली!

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने भाजपा को करारी शिकस्त दी थी। जिसके बाद ममता बनर्जी तीसरी बार बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हैं। सौरव गांगुली भी ममता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद से गांगुली के टीएमसी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि सौरव गागुंली का जन्म 8 जुलाई 1972 में बंगाल के कोलकाता में हुआ था। जिस वजह से उन्हे बंगाल का प्रिंस भी कहा जाता है। वहीं उनके जन्मदिवस के मौके पर क्रिकेट जगत से लेकर राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। इसी कड़ी में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी दादा को उनके जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंची थीं।

Exit mobile version