News Room Post

UP Polls: लाल टोपी वाले शख्स ने बुर्का पहनी महिला पर चिपकाया सपा का पोस्टर, खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पहले चरण के लिए 11 जिलों 58 सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। सत्ताधारी दल भाजपा समेत कई पार्टियां राज्य में जीत का परचम लहराने के लिए हरमुमकिन प्रयास कर रहे है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सपा कार्यकर्ता म के पीछे पोस्टर चिपकाते दिख रहा है। वीडियो से साफ झलकता है कि एक राह चलती महिला से सपा कार्यकर्ता खुलेआम बदसलूकी कर रहा है। बुर्का पहने महिला भी काफी गुस्से में नजर आ रही है। खास बात ये है कि जो पोस्टर महिला के पीछे चिपकाया गया है उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

वीडियो साझा करते हुए अनुराग ठाकुर ने सपा पर निशाना साधते हुए लिखा, यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए…जहांं भरे हों ऐसे मनचले,यूपी क्यों उनके साथ चले?

बता दें कि यूपी में सात चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि 14 फरवरी को दूसरे का चरण का मतदान डाले जाएंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और सात मार्च को सातवें और आखिरी चरण का वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Exit mobile version