News Room Post

जालिम मुखिया को लेकर एकदम सटीक निकली SSB की खबर, पकड़े गए तीन कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। नेपाल के जालिम मुखिया के बारे में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की दी गई खबर सटीक निकली है। एसएसबी ने बताया था कि जालिम मुखिया नेपाल की सीमा के रास्ते भारत में कोरोना संक्रमितों की घुसपैठ कराना चाह रहा है। वह भारत में कोरोना महामारी फैलाने की साजिश रच रहा है। जालिम मुखिया को लेकर SSB का इनपुट बिल्कुल सही निकला है। उसके नेटवर्क से पकड़े गए लोगों में 3 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

नेपाल पुलिस ने भारत के इनपुट के बाद जालिम मुखिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी जिसमें 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। अब इन 24 संदिग्धों में से तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह सभी संदिग्ध नेपाल के परसा जिले के जालिम के गांव के पास स्थित मस्जिद में छिपे हुए थे। जालीम मुखिया एक हथियार तस्कर है। वह नेपाल बॉर्डर के रास्ते हथियारों की स्मगलिंग करता है। वह माओवादी ग्रुप का भी सदस्य रह चुका है। पिछली बार हुए नेपाल के चुनाव में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

जालीम मुखिया खुद भले ही राजनीति में है, लेकिन वह अपने लोगों से नकली नोट और हथियारों की तस्करी करवाता है। लेकिन, अब वह भारत में कोरोना वायरस फैलाना चाहता है। इस बाबत वह नेपाल से कई कोरोना संक्रमितों को बिहार भेजने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक आईएसआई का इसमें पूरा हाथ है।

Exit mobile version