News Room Post

एक और गौरवशाली क्षण का गवाह बनेगा भारत, लंदन से वापस आएगी हजार साल से भी पुरानी भगवान शिव की चोरी हुई प्रतिमा

नई दिल्ली। भारत आज एक और गौरवशाली क्षण का गवाह बनेगा क्योंकि हजार साल से भी पुरानी भगवान शिव की चोरी हुई प्रतिमा लंदन से वापस आएगी। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से फरवरी 1998 में नटेश शिव यानी कि नटराज की मूर्ति चुराई गई थी, जो आज भारत वापस आने वाली है।

इसे घाटेश्वर मंदिर से चुराई गई थी, जो 2005 में लंदन से बरामद हुई थी। नटेश शिव की मूर्ति आज भारत वापस आ रही है। ये मूर्ति 9वीं शताब्दी की है, जो गुरुवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि साल 2003 में ही ब्रिटिश अथॉरिटी को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि मूर्ति चुराकर ब्रिटेन लाई गई है। जिसके बाद उन्होंने प्राइवेट मूर्ति कलेक्टर से बात की थी। जिनके पास ये मूर्ति थी। उन्होंने स्वेच्छा से ही साल 2005 में ये मूर्ति भारतीय उच्चायोग को सौंप दी थी।

तब से इस मूर्ति को इंडिया हाउस के अंदर प्रमुखता से डिस्पले किया गया है। साल 2017 में ASI की एक्सपर्ट टीम ने इस बाक की पुष्टि की ये वहीं मूर्ति है जो बरोली गांव के घाटेश्वर मंदिर से चोरी हुई थी।

Exit mobile version