News Room Post

हरियाणा : मुरथल के सुखदेव और गरम-धरम ढाबे में फूटा कोरोना बम, अगले आदेश तक सील

Amrik Sukhdev and Garam

नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा हैं। इस बीच दिल्ली से सटे हरियाणा (Haryana) के सोनीपत में मुरथल (Murthal) के दो मशहूर ढाबे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सुखदेव ढाबे (Sukhdev Dhaba) के 71 कर्मचारी और गरम-धरम ढाबे (Garam Dharam) पर 10 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ढाबे पर कुल 81 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। इन दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुखदेव ढाबे पर काम करने बाहर से आए 71 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है। मामले की सूचना पर एसडीएम विजय सिंह मौके पर पहुंचे और जरुरी दिशा-निर्देश दिया। ढाबे के संचालक ने बताया कि एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। बता दें कि मुरथल में यूपी, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हजारों लोग हर रोज यहां पर खाना खाने आते हैं।

ढाबे के संचालक ने बताया कि एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि सुखदेव ढाबा पर काम करने वालों के सैंपल की जांच की गई थी। उसमें ढाबे के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Exit mobile version