News Room Post

Himachal CM Oath Taking Ceremony: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Congress leader Sukhwinder Singh Sukhu

नई दिल्ली। हाल ही में विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। चुनाव में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू का मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण होना था जिसके लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता वहां पहुंचे हुए हैं। अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ लेने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो वहीं, उनके बाद मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। शनिवार (10 दिसंबर) शाम को हुई कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में बतौर मुख्यमंत्री उनके नाम पर मुहर लगी। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri ) को भी उप मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

लाइव अपडेट

शिमला: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बाद  मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

संचार: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली।

शिमला में एक समारोह में कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुक्खू की मां संसार देवी शिमला बोलीं- लोगों की सेवा करेगा बेटा

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी शिमला के संजौली हेलीपैड पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने (मां) कहा कि उनका बेटा सुक्खू एक सेवादार है जो लोगों को सेवा करता है और करता रहेगा।

Exit mobile version