News Room Post

VIDEO: कश्मीर को लेकर ‘सुपरमैन’ का विवादित बयान, भारतीयों का फूटा गुस्सा, उठाई ये मांग

jammu kashmir

नई दिल्ली। यूं तो सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होती ही रहती है, लेकिन इन वीडियोज में से कई वीडियो ऐसी भी होती हैं, जो विवाद के भेंट चढ़ जातीं हैं। जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच जाता है। कई बार तो लोग ऐसे वीडियो को देखने के बाद आउट ऑफ क्रंटोल भी हो जाते हैं। इतना सब पढ़ने के बाद आप यह तो समझ ही गए होंगे कि आज हम आपको जरूर कुछ वीडियो से संबंधित बताने जा रहे हैं। जी हां बिल्कुल…सही समझ रहे हैं आप..आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है। आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या है? जिसकी वजह से लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच रहा है। जानने के लिए पहले आप देखिए वो वीडियो..!

यहां देखिए वीडियो

…तो इस वीडियो में चल रहे चलचित्रों को अब आप देख ही चुके हैं, लेकिन इस वीडियो में जो सबसे खास बात देखने को मिली है, वो यह है कि सुपरमैन और वंडरवुमैन लड़ाकू विमानों से सैन्य उपकरणों पर हमला करते नजर आ रहे हैं। वे सैन्य उपकरणों पर हमला कर उसे पूरी तरह नेस्तनाबूद करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब वे सैन्य उपकरणों को पूरी तरह तबाह कर देते हैं, तो बाद में वे कश्मीर को स्वतंत्र घोषित करते हैं। इसके बाद कश्मीर के राजनीतिज्ञों से मुखातिब होकर उनसे पूर्व निर्धारित शर्तों के अनरूप कश्मीर को शासित करने का निर्देश देते हैं।

इस वीडियो को कश्मीर से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो की मुखालफत की जा रही है। आइए, आपको आगे इस वीडियो के अतरिक्त जानकारी दिए चलते हैं।

आखिर इस वीडियो में क्या है 

दरअसल, अभी हाल ही में कश्मीर पर आधारित एक एनिमेशन मूवी ‘इनजस्टिस’ बनाई गई है, जिसमें कश्मीर की हालिया स्थिति के बारे में दर्शाया गया है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद मालूम पड़ता है कि इसे केंद्र सरकार द्वारा निरस्त किए गए धारा 370 के विरोध में बनाया गया है। जिसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर इसका विरोध कर रहे हैं और इसके बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। लोगों का सुपरमैन के खिलाफ गुस्सा साफ झलक रहा है।

भारत के खिलाफ प्रोपोगेंडा है

यहां हम आपको बताते चले कि सोशल  मीडिया पर लोग इसे भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस वीडियो को धारा 370 और कश्मीर के खिलाफ तैयार किया गया है। लोगों ने सोशल पर कहा कि  अगर कुछ मौकों को छोड़ दे तो धारा 370 के निरस्त होने के बाद अब घाटी में हालात दुरूस्त हुए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है, था और हमेशा रहेगा और जो लोग इसका विरोध करते हैं, उन्हें आईना दिखाना जरूरी है।

इस एनिमेशन मूवी को भारत विरोधी बताया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस वीडियो में भारत और कश्मीर के विरोध में जो कुछ भी दर्शाया गया है, उसे हटाआ जाए, क्योंकि भारत का अभिन्न हिस्सा है। यह सब कुछ महज भारत के विरोध में अवधारणाओं को पल्लवित करने के लिए  तैयार किया जा रहा है और कुछ भी नहीं है।

Exit mobile version