News Room Post

Supertech Twin Tower: आज दोपहर 2:30 बजे गिराए जाएंगे नोएडा के ट्विन टावर, समंदर की लहरों की तरह जमींदोज होती दिखेंगी दोनों बिल्डिंग्स

यूपी के नोएडा में आज सबकी नजरें सेक्टर 93-ए की तरफ हैं। आज दोपहर यहां सुपरटेक बिल्डर्स के बनाए ट्विन टावर को विस्फोट कर ध्वस्त किया जाना है। दोनों टावर्स को दोपहर 2.30 बजे गिराया जाएगा। इनको जमींदोज होने में सिर्फ 6 से 12 सेकेंड लगेंगे। एडिफिस कंपनी इस काम को कर रही है।

supertech twin tower 2

नोएडा। यूपी के नोएडा में आज सबकी नजरें सेक्टर 93-ए की तरफ हैं। आज दोपहर यहां सुपरटेक बिल्डर्स के बनाए ट्विन टावर को विस्फोट कर ध्वस्त किया जाना है। दोनों टावर्स को दोपहर 2.30 बजे गिराया जाएगा। इनको जमींदोज होने में सिर्फ 6 से 12 सेकेंड लगेंगे। एडिफिस नाम की कंपनी को सुपरटेक ट्विन टावर गिराने की जिम्मेदारी मिली है। सुपरटेक के ट्विन टावर गिराने के लिए वॉटरफॉल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक में विस्फोट होने के बाद दोनों टावर में समंदर की तरह लहरें उठेंगी। ये लहरें टावर्स को हिलाकर रख देंगी और दोनों टावर ध्वस्त हो जाएंगे।

एडिफिस कंपनी के मुताबिक पूरी बिल्डिंग में 3000 से ज्यादा प्वॉइंट्स पर विस्फोटक लगाए गए हैं। इनमें धमाके की शुरुआत बेसमेंट से होगी और लगातार ऊपर की मंजिल पर जाकर धमाके रुकेंगे। कंपनी के मुताबिक दोनों टावर गिरने में ज्यादा से ज्यादा 12 सेकेंड लगेंगे। कंपनी ने विस्फोटकों को इस तरह लगाया है कि इतना बड़ा धमाका होने के बावजूद भूकंप जैसा भी महसूस नहीं होगा। आसपास की सोसाइटीज में लोगों को हटाए जाने का काम हो गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे समेत कई सड़कों को धमाके से पहले पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यहां बड़ी तादाद में पुलिस भी तैनात की गई है। करीब 400 पुलिसकर्मी आम लोगों की मदद करने के लिए मौके पर ही हैं।

सुपरटेक के ट्विन टावर गिराने के लिए दोनों बिल्डिंग्स में बारूद लगाने के लिए छेद करने का काम 21 फरवरी से चल रहा था। इनमें बारूद और डेटोनेटर लगाने का काम हो चुका है। एक बटन दबते ही करंट का फ्लो डेटोनेटर तक पहुंचेगा और फिर टावर जमींदोज हो जाएंगे। दुनिया में पहले भी तमाम जगह बिल्डिंगों को इस तरह ध्वस्त किया जाता रहा है। जिनके वीडियो आपने सोशल मीडिया पर भी देखे होंगे।

Exit mobile version