News Room Post

SSR Case : वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत को बताया बेबुनियाद

Vikas Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मर्डर मिस्ट्री में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह (Lawyer Vikas Singh) का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने आदेश में बिल्कुल साफ किया है कि सुशांत के मामले से जुड़ी कोई भी शिकायत CBI को ही जाएगी। ये (रिया की शिकायत) किसी भी तरह से मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को एक्टिव रखने की साजिश है। ये शिकायत बेबुनियाद है।

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की एफआईआर को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि इतने दिनों बाद मुंबई पुलिस को प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करना गलत है। ये मामले को अलग मोड़ देने की कोशिश की जा रही है। बांद्रा पुलिस को FIR दर्ज करने का हक़ नहीं है। अगर पुलिस ऐसा करती है तो ये सीधा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा। विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुशांत के परिवार के वकील की हैसियत से मैं मानता हूं कि रिया चक्रवर्ती को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक आज भी रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार नहीं होंगी। मुंबई पुलिस की वो टीम जो रिया को एस्कॉर्ट करके ले जाती है उसको भी अलर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने रिया को कल फिर दफ्तर बुलाया है। उनसे आगे पूछताछ मंगलवार को भी जारी रहेगी। फिलहाल रिया चक्रवर्ती एनसीबी ऑफिस से निकल चुकी हैं।

Exit mobile version