News Room Post

UP Politics: BJP में लौट सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य!, बेटी और सांसद संघमित्रा ने दिए संकेत

Swami Prasad and Sanghamitra Maurya Swami

नई दिल्ली। भाजपा सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल संघमित्रा मौर्य ने पिता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर से भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए है। भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा, निश्चित तौर पर पार्टी निर्देश देती है तो मैं उन्हें पार्टी में वापिस लाने की कोशिश करूंगी। उन्होंने ये भी कहा कि पिता (स्वामी प्रसाद मौर्य) की वजह से मुझे सुनना पड़ता हैं। मेरी वजह से पिता को कटाक्ष सुनने पड़ते हैं। मैं चाहती हूं कि हमारे बीच की राजनीतिक दूरियां ख़त्म हों। संघमित्रा मौर्य ने यह बयान एक न्यूज चैनल से खास बातचीत करते हुए दिया है। संघमित्रा मौर्य के इस बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे है कि कही देर सवेर स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में शिफ्ट तो नहीं होने वाले है?

गौरतलब है कि साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था और फिर भाजपा का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए थे। सपा ने स्वामी प्रसाद को कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें विधान परिषद भेज दिया था।

बीते कुछ दिनों से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में है। हाल ही उन्होंने ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे पर सवाल उठाते हुए कहा था अगर मस्जिद का सर्वे कराया जा रहा है तो सभी हिंदू मंदिरों का भी सर्वे किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद ने बद्रीनाथ धाम पर भी बेतुका बयान दिया था। उनके इस बयान को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बसपा सुप्रीमो मायावती भड़क गई थी।

Exit mobile version