News Room Post

जानिए क्यों सोशल मीडिया पर उठ रही है स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग, क्या है असली वजह

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल ट्विटर पर एक बार फिर #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड कर रहा है। कुछ यूजर्स ने स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग की। यूजर ने दिल्ली दंगो की प्लानर कह कर स्वरा को अरेस्ट करने की मांग की। बता दें कि स्वरा भास्कर हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ट्वीट कर चर्चा में आई थी।

वहीं दूसरी तरफ एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान स्वरा भास्कर के एक भाषण की क्लिप भी ट्विटर पर वायरल हो रही है। कई ट्वीटर यूजर्स ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि स्वरा भास्कर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

कुछ ट्विटर यूजर्स ने स्वरा भास्कर पर दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप भी लगाया है। साथ ही स्वरा को फटकार लगाते हुए गिरफ्तार करने की भी मांंग की।

इससे पहले 5 जनवरी 2020 को स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था दिल्ली! सड़कों पर उतरो। इस ट्वीट को लेकर एक बार फिर कुछ हेटर्स ने ट्वीट करने शुरू किये। उन्होंने एक्ट्रेस के इस ट्वीट को दिल्ली दंगों को बढ़ावा देने वाला बताया। इसी वजह से स्वरा को गिरफ्तार करने की मांग की। बता दें इससे पहले भी ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar और #SwaraBhaskerMurderer ट्रेंड कर चुका है।

 

आपको बता दें स्वरा भास्कर ने अपने इस भाषण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जाता है? इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि हमे अपनी बात को उठाने के लिए आवाज बुलंद करनी पडे़गी।

Exit mobile version