News Room Post

#swaraapniungalisambhal: स्वरा ने की अभद्र टिप्पणी तो लोगों ने लगा दी क्लास, ट्विटर से मदद मांगती नजर आईं अभिनेत्री

sawra bhaskar

sawra bhaskar

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर विवादों में रहती हैं। कभी अपने बयान को लेकर, कभी ट्विटर पर अपने किसी पोस्ट को लेकर। अक्सर ट्रोलर्स स्वरा भास्कर द्वारा एक फिल्म में फिल्माए गए एक मूवी के दृश्य को याद कर उसी दृश्य के नाम पर ट्रोल करते हैं, जो स्वरा को बिलकुल पसंद नहीं आता। शुक्रवार को भी स्वरा भास्कर ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं और इतना ट्रोल हो रही है कि उन्हें ट्विटर से मदद मांगनी पड़ गयी। स्वरा ने ट्विटर को टैग करते हुए कहा कि ये प्लेटफोर्म महिलाओं के लिए और सुरक्षित बनाये जाने की जरूरत हैं। दरअसल स्वरा भास्कर ने 29 सितंबर को एक ट्वीट किया। जिसमें दो स्क्रीन शॉट लगाए गये थे। पहले स्क्रीनशॉट में इल्विश यादव नाम के यूजर का स्क्रीनशॉट था जो 26 सितंबर को किया था।

इल्विश ने ट्वीट करते हुए कहा था कि हमारे देश में सबको धार्मिक आजादी है तो फिर टैक्स हिन्दू मंदिर ही क्यों भरते हैं। वहीं स्वरा के दूसरे स्क्रीनशॉट में वित्त मंत्रालय का के तीन ट्वीट थे। जिसमें ये लिखा गया था कि, “कुछ मैसेज ऐसे वायरल हो रहे हैं। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सिर्फ मंदिर GST भरते हैं, चर्चा या मस्जिद नहीं! यह पूरी तरह से असत्य है क्योंकि धर्म के आधार पर किसी भी प्रावधान में जीएसटी कानून में कोई भेद नहीं किया गया है। हम लोगों से विनती करते हैं इस तरह संदेश को आगे न फैलाएं।” ये बातें उस सक्रीनशॉट में लिखी गयी थी, जिसे स्वरा भास्कर ने शेयर किया था लेकिन स्वरा ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि, Liar liar! Chaddhi on fire!

शायद स्वरा भास्कर इसी बात (Liar liar! Chaddhi on fire!) को लेकर ट्वीटर पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। #swaraapniunglismbhal हैशटैग के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में #swaraapniunglismbhal टॉप 10 में आ गया था और करीब 60 हजार ट्वीट किये गये। जब इस ट्रेंड के साथ स्वरा भास्कर ट्रोल होने लगी तो उन्होंने कहा कि यह साइबर यौन उत्पीड़न है। ये जरुरी है कि हम सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के साथ बर्ताव पर चर्चा करें क्योंकि अक्सर उन्हें तमाम तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। मेरी ट्विटर इंडिया और ट्विटर से गुजारिश है कि इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म को महिला के लिए सुरक्षित बनाया जाये।

लोगों ने स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर भी क्लास लगा दी। लोगों ने पूछा कि जब आप किसी को Liar liar! Chaddhi on fire! बोल सकते हो तो फिर आप अंत में विक्टिम कार्ड क्यों खेलने लगते हो! देखिये सोशल मीडिया पर किस तरह से स्वरा भास्कर को ट्रोल किया गया।

Exit mobile version