News Room Post

Merry Christmas 2021: सेंटा क्लॉज का पुतला जलाने पर स्वरा भास्कर ने कहा-‘गधों की बारात’, सोशल मीड़िया पर भड़के लोगों ने ऐसे दिया जवाब

Swara Bhasker

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती है। इसी क्रम में एक बार फिर स्वरा भास्कर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गई। दरअसल स्वरा इस बार क्रिसमस के मौके पर किए गए ट्वीट के चलते सुर्खियों में आ गई। बता दें कि आज यानी 25 दिसंबर को देशभर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में हर जगह लोगों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मान्यता अनुसार आज के दिन ईसा मसीह का जन्म (Birthday Of Jesus Christ) हुआ था, और इसी खुशी में पूरे विश्व में जश्न मनाया जाता है। लेकिन क्रिसमस के मौके पर यूपी के आगरा में हिन्दू कार्यकर्ताओं ने सेंटा क्लॉज का पुतला फूंका। जिसपर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर ऐसा लिखा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई।

स्वरा भास्कर ने शनिवार को एक चैनल का वीडियो शेयर किया, जिसमें बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता सेंटा क्लॉज़ का पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है और साथ ही सेंटा क्लॉज़ हाय-हाय, सेंटा क्लॉज वापस जाओ के नारे भी लगा रहे है। इसके साथ स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, गधों की बारात!। जानकारी के लिए बता दें कि इसी दिन कई हिन्दू ‘तुलसी पूजन दिवस’ भी मनाते हैं।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं स्वरा भास्कर का ये ट्वीट लोगों को रास नहीं आया और  एक बार फिर अभिनेत्री सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों ने स्वरा की जमकर खिल्ली उड़ाई और मजेदार कमेंट भी किए। बता दें कि ये पहला मौका नहीं जब स्वरा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई हो। इससे पहले वो बाबरी विध्वंस की बरसी पर ट्वीट कर अपनी फजीहत कर चुकी है।

Exit mobile version