News Room Post

Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में पहुंची पुरुष हॉकी टीम, तो अमरिंदर सिंह करने लगे पंजाब का गुणगान, लोगों ने ऐसे की बोलती बंद

Amrinder Singh

नई दिल्ली। रविवार को भारत की पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। पुरुष हॉकी टीम ने ओई हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने सातवें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया। ब्रिटेन के लिए एकमात्र गोल सैमुएल वार्ड ने 45वें मिनट में किया। वहीं हॉकी में भारत की इस जीत के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। राजनेताओं से लेकर देश की जनता पुरुष हॉकी टीम को इस जीत के लिए बधाई दे रही है। इसी क्रम में भारत की इस जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। लेकिन भारत की इस जीत पर भी सीएम अमरिंदर सिंह राजनीति करने से बाज नहीं आए।

दरअसल रविवार को एक तरफ जहां अमरिंदर सिंह ने ट्वीट में भारतीय हॉकी टीम को जीत की बधाई दी, तो दूसरी तरफ उन्होंने तीनों गोल करने के लिए पंजाबी खिलाड़ियों को  दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह और हार्दिक सिंह का नाम लिया हैं। उनके इस ट्वीट से लगता है कि देश से बड़ा सिर्फ पंजाब है। सीएम अमरिंदर के अपने ट्वीट में देश का नहीं बल्कि पंजाब का गुणगान करने लगे। बता दें कि इसके पीछे ये भी वजह है कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में उन्हें सिर्फ एक राज्य पंजाब नजर आ रहा है।

यूजर्स ने लगाई अमरिंदर सिंह की क्लास

वहीं अपने ट्वीट में पंजाब का गुणगान करने पर सीएम अमरिंदर सिंह लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। साथ ही लोगों ने पंजाब के सीएम को नसीहत भी देते नजर आए कि हॉकी टीम पंजाब के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेल रही है।

 

Exit mobile version